न्यूज़ चक्र, कोटपुतली। पावटा के राम मैरिज गार्डन में महात्मा फुले ब्रिगेड एवं ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की बैठक प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई । बैठक में अध्यक्ष ने बताया कि सामूहिक विवाह समिति द्वारा जल्द ही सामूहिक विवाह समिति द्वारा पावटा में सर्व समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा ।
इस महंगाई के दौर में सभी समाजों के लिए सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन वर्तमान में अच्छा व सराहनीय कदम है । इससे जरूरतमंद परिवार को मदद मिलेगी और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को समाज से मिटाने का बहुत ही सराहनीय प्रयास है । समिति सचिव राम निवास सैनी ने बताया कि जोड़ों का पंजीयन प्रारंभ हो चुका है ।
समिति सदस्य राम सिंह पाथराण ने बताया कि समिति पदाधिकारी एवं समाज बंधुओं द्वारा सामूहिक विवाह समिति अध्यक्ष राम सिंह सैनी को यह जिम्मेदारी दी गई है । इस पर समाज बंधुओं ने माला एवं साफा पहनाकर उनका स्वागत किया। सर्व समाज सामूहिक विवाह समिति में और अधिक लोगों को जोड़ने के लिए समिति का गठन तहसील स्तर पर जल्द ही किया जाएगा ।
इस मौके पर पूर्व एसएचओ रामजीलाल सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर सैनी , सज्जन कुमार सैनी, बाबूलाल सैनी सहित सैकड़ों समाज बंधु के पदाधिकारी मौजूद रहे।
- पावटा की 30 ग्राम पंचायतों में 81.88 फीसदी मतदाताओं ने किया मताधिकार का इस्तेमाल
- पंचायत चुनाव : खत्म हुआ इंतजार, देखिये कहां से कौन जीता
- दोपहर 3 बजे तक कोटपूतली में सर्वाधिक 67.34% मतदान, बानसूर दूसरे स्थान पर
- कोटपूतली-बहरोड़ में पंचायत चुनाव का दूसरा चरण: 130 ग्राम पंचायतों में 969 दावेदार मैदान में, बारिश ने धीमी की मतदान की रफ्तार
- महंगाई की मार के बीच मिट्टी के दीयों से रोशन होंगी दीपावली की रातें
