भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी का ग्राम भैंसलाना में सामाजिक कार्यकर्ता धर्मसिंह भैंसलाना के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने भव्य और गरिमापूर्ण स्वागत किया। राष्ट्रीय राजमार्ग–48 स्थित होटल प्रिंस हाइवे से ग्राम भैंसलाना तक डीजे के साथ स्वागत यात्रा निकाली गई।

ग्राम पहुंचने पर बगड़ी का गुलदस्ता, माला और साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। धर्मसिंह भैंसलाना ने उन्हें माँ जगदंबा स्वरूप तलवार एवं भैंसलाना के प्रसिद्ध काले संगमरमर से निर्मित माता लक्ष्मी स्वरूप कछुआ भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान भाजपा जयपुर उत्तर जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह एवं भाजपा नेता गोपाल अग्रवाल का भी ग्रामीणों ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता ओमप्रकाश वशिष्ठ, गिरधारी सिंह गुरुजी, हेमराज सिंह गुरुजी, प्रशासक भूरी भड़ाज, कैलाश स्वामी, उपसरपंच शिवसहाय मौर्य, मदन सिंह, रोताश यादव, सवाई सिंह, रामसिंह, मंडल महामंत्री तेजपाल सिंह, रतन सिंह, ओमप्रकाश सिंह, रामप्रताप सिंह, भानुप्रताप सिंह, विरेंद्र सिंह, कँवर सिंह, महेंद्र फौजी, झाभर स्वामी, शिंभू साँपला, बाबू सिंह, पृथ्वीराज सिंह, अमरसिंह यादव, विरेंद्र यादव, सांवर सिंह, अजय सिंह कुजोता, महेंद्र सिंह, हरद्वारी लाल स्वामी, मुरारी स्वामी, मामन सिंह, कृष्ण सिंह, जगरूप सिंह, दातार मिस्त्री, श्योराम रातावाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक और ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।



