केबिन में बिछे मिले बिस्तर, ऐसो आराम की चीजें

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। थाना पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए शहर में अलग- अलग कैफे में दबिश दी और दो बाल निरूद्ध कर, नौ युवकों को गिरफ्तार कर लिया। सभी युवक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए गए। वहीं मौके पर पकड़ी गई महिलाओं व लड़कियों को पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ दिया।
पुलिस ने आज दोपहर बाद जब शहर में संचालित अलग-अलग कैफे हाउस में दबिश दी तो युवक व युवतियां कैफे में बने छोटे-छोटे कैबिन में संदिग्ध अवस्था में मिले। कैफे संचालकों ने कैफे में छोटे-छोटे केबिन बना रखे हैं, जिनमें सोफे व गद्दे बिछे हुए थे। यहां तक कि कैफे हाउस में ऐसो आराम के सभी इंतजाम दिखाई दिए। ये सभी कैफे ‘चाय कॉफी कैफे’ की आड़ में अनैतिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।
पुलिस को इसकी स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की थी। यहां तक कि 2 दिन पहले थाने में हुई सीएलजी बैठक में भी इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया गया था। जिस पर आज कोटपूतली डीवाईएसपी गौतम जैन व थानाधिकारी सवाई सिंह ने कार्रवाई करते हुए बस डिपो के समीप, कृष्णा टाकिज रोड़ व सब्जी मंडी रोड सर्विस लाइन पर चार अलग- अलग जगहों पर दबिश दी।
पुलिस कार्रवाई के बाद कैफे संचालकों के साथ-साथ होटलों में भी हड़कंप देखा गया। वहीं आमजन में भी पुलिस कार्रवाई को लेकर चर्चा बनी हुई है। लोगों का कहना है कि पुलिस द्वारा इस तरह की कार्रवाई समय- समय पर की जानी चाहिए।
- पावटा के उपेन्द्र भारद्वाज को पीएचडी की उपाधि, आयुर्वेद में किया महत्वपूर्ण शोध
- पावटा – प्रागपुरा शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठप, मुख्य बाजार सहित वार्डों में गंदगी के ढेर
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पासपोर्ट सेवा केंद्र को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी, घंटों चला सर्च ऑपरेशन
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अवैध बजरी खनन पर बड़ी कार्रवाई, 5 पोकलेन मशीनें, 2 ट्रेलर व 2 डम्पर जब्त
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी को श्रद्धांजलि, प्रागपुरा से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता






