
न्यूज़ चक्र. जिला कोटपूतली – बहरोड, जयपुर जिले से अलग होने के बाद शुक्रवार को कोटपूतली- बहरोड को यही नई पहचान मिली. अब कोटपूतली के राजकीय एलबीएस महाविद्यालय के खेल ग्राउंड में सोमवार को नवगठित जिला कोटपूतली- बहरोड का स्थापना दिवस समारोह मनाया जाएगा. इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वर्चुअल संबोधित करेंगे.

इसके साथ ही प्रशासनिक जिला ओएसडी का पद जिला कलेक्टर एवं पुलिस ओएसडी का पद एसपी में बदल जाएगा. ऐसे में आईएएस शुभम चौधरी कोटपूतली- बहरोड जिले की पहली जिला कलेक्टर व आईपीएस रंजीता शर्मा पहली पुलिस कप्तान होंगी.
कार्यक्रम के दौरान कोटपूतली बहरोड जिले के शुरू होने का आगाज जिला प्रभारी मंत्री शांति कुमार धारीवाल एवं क्षेत्रीय विधायक व गृह राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव की मौजूदगी में होगा. इसको लेकर विशेष कार्यक्रम की तैयारियां भी की जा रही है.

गौरतलब है कि कोटपूतली के पनियाला में बनने वाला मिनी सचिवालय जब तक तैयार नहीं होता तब तक अस्थाई रूप से जिला कलेक्टर का कार्यालय नगर परिषद भवन में संचालित होगा. शनिवार को जिला कलेक्टर कार्यालय के लिए नवीन पदों की स्वीकृति भी जारी की जा चुकी है, तो वहीं अन्य तैयारियों के लिए भी पूरा प्रशासनिक अमला जोर शोर से जुटा हुआ है.
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अवैध बजरी खनन पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 पोकलेन मशीनें, 2 ट्रेलर और 2 डम्पर जब्त
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी को श्रद्धांजलि, प्रागपुरा से पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता
- पावटा क्षेत्र के टसकोला से भैरू बाबा मंदिर के लिए 5वीं विशाल पदयात्रा रवाना, भजन-कीर्तन के साथ गूंजे जयकारे
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सड़क हादसा, युवती की मौत, चचेरा भाई गंभीर घायल
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले के निशांत कुमार का यूपीएससी में सफलता पर भव्य स्वागत






