Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • नए जिलों का स्थापना दिवस समारोह आज, मनाई जा रही खुशियां
  • Kotputli
  • Behror
  • Rajasthan News

नए जिलों का स्थापना दिवस समारोह आज, मनाई जा रही खुशियां

News Chakra August 7, 2023
20230807_082037_0000

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। राजस्थान के 19 नए जिलों का स्थापना दिवस आज धूमधाम से मनाया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए हर जिले में मंत्री की मौजूदगी में कार्यक्रम तय किए गए हैं। खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सभी नवगठित जिलों के आयोजित समारोह को वर्चुअली संबोधित करेंगे।

जिला स्थापना दिवस के अवसर पर ये मंत्री रहेंगे मौजूद

तय कार्यक्रम के मुताबिक सांचौर में श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई, डीडवाना- कुचामन में सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, अनूपगढ़ में आपदा प्रबंधन और सहायता मंत्री गोविंद राम मेघवाल, नीमकाथाना में उद्योग मंत्री शकुंतला रावत, बालोतरा में पेट्रोलियम और खान मंत्री प्रमोद जैन भाया, कोटपूतली- बहरोड में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव, गंगापुर सिटी में सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव, डीग में पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह, खैरथल- तिजारा में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली, सलूंबर में खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, शाहपुरा में पीएचईडी मंत्री महेश जोशी, ब्यावर में महिला और बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, दूदू में नगरीय विकास मंत्री शांति कुमार धारीवाल, फलौदी में शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला और अल्पसंख्यक मामलात मंत्री साले मोहम्मद, जयपुर और जयपुर ग्रामीण में कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, जबकि जोधपुर और जोधपुर ग्रामीण में तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष गर्ग कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 से 12 बजे तक हवन-पूजा का कार्यक्रम होगा. उसके बाद दोपहर 12.10 बजे से जिला कलेक्टर का उद्बोधन और अधिसूचना का पठन होगा.

सीएम अशोक गहलोत बिरला ऑडिटोरियम से करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सात अगस्त को सुबह 11 बजे नवगठित जिलों का शुभारंभ बिरला ऑडिटोरियम जयपुर से करेंगे। प्रदेश के नए जिलों से मंत्री, विधायक, नगरीय निकायों के अध्यक्ष, जिला कलेक्टर, एसपी, संभागीय आयुक्त, कार्यकारी अधिकारी कार्यक्रम में वीसी से जुड़ेंगे।

राजस्थान के 19 नए जिले कौन-कौन से है?

अनूपगढ़, बालोतरा, ब्यावर, डीग, डीडवाना- कुचामन, दूदू, फलौदी, गंगापुर सिटी, जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर शहर, जोधपुर ग्रामीण, केकड़ी, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल- तिजारा, नीमकाथाना, सलूम्बर, सांचौर और शाहपुरा।

नए जिलों का स्थापना दिवस समारोह आज, मनाई जा रही खुशियां
नए राजस्थान का नया नक्शा जो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर जारी किया

राजस्थान के तीन नए संभाग कौन-कौन से है?

बांसवाड़ा, पाली और सीकर।

राजस्थान का सबसे छोटा जिला कौन-सा है?

राजस्थान का सबसे छोटा जिला अब दूदू हो गया है। राज्य के पांच जिलों की सीमाएं अब पाकिस्तान से लगेंगी। इनमें बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर और अनूपगढ़ शामिल हैं।

राजस्थान में क्यों किया गया नए जिलों का गठन?

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि नए जिलों के गठन से प्रशासन में सुधार होगा। इससे उन लोगों को राहत मिलेगी, जो जिला मुख्यालय जाने के लिए लंबी दूरी तय करते थे। उन्होंने समिति का कार्यकाल छह महीने बढ़ाने की भी बात कही।

  • पावटा क्षेत्र में ‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान बना बेजुबानों का सहारा
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल, हरिपुरा पाटन टीम ने जीता खिताब
  • पावटा ब्लॉक में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व विशाल भंडारे रविवार को
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विजयपुरा चोरी कांड का खुलासा: डोडिया गैंग के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार
  • पावटा उपजिला अस्पताल में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने की पहल

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: जिला कोटपूतली – बहरोड : तैयारियां जोरों पर, नई सुबह का इंतजार !
Next: जिला कोटपूतली बहरोड : पदभार ग्रहण करने के बाद जिला कलेक्टर व जिला एसपी का जिला वासियों के नाम संदेश 

Related Stories

img-20260427-wa00111642252686395326818.jpg
  • Kotputli

ग्राहक सेवा से दिलों में जगह बनाने वाले रजनीश कुमार का तबादला, निखिल आनंद ने संभाली नई जिम्मेदारी

Vikas Verma April 28, 2026
IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image529871269-17783472543734925095610190768628.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में ‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान बना बेजुबानों का सहारा

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-2123484055-17783463068534224429967334739533.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल, हरिपुरा पाटन टीम ने जीता खिताब

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-342883918-17782966753947067468427838382512.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व विशाल भंडारे रविवार को

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-340317569-17782964273628795569281705944740.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विजयपुरा चोरी कांड का खुलासा: डोडिया गैंग के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.