Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • जिला कोटपूतली : राज्य स्तरीय निरीक्षण दल ने लिया कार्यालयों का जायजा, अधिकारी मिले गैर हाजिर
  • Kotputli
  • Rajasthan News

जिला कोटपूतली : राज्य स्तरीय निरीक्षण दल ने लिया कार्यालयों का जायजा, अधिकारी मिले गैर हाजिर

News Chakra December 11, 2024

राज्य स्तरीय निरीक्षण दल ने जिला मुख्यालय के विभिन्न राजकीय कार्यालयों व विभागों का किया आकस्मिक निरीक्षण, 28 उपस्थिति पंजिकायें की जप्त

52 राजपत्रित में से 19 अधिकारी व 198 अराजपत्रित में से 67 कर्मचारी मिले अनुपस्थित

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। जिला कोटपूतली बहरोड के दफ्तरों में बैठे ‘साहब’ अपने समय के कितने पाबंद हैं, यह जांचने के लिए राज्य स्तरीय निरीक्षण दल बुधवार को कोटपूतली पहुंच गया। निरीक्षण दल ने जिला कोटपूतली बहरोड के जिला कार्यालयों में सुबह 9:45 पर चेकिंग की, इस दौरान 19 राजपत्रित अधिकारी और 67  अराजपत्रित कर्मचारी अपनी सीट पर नहीं मिले। अब सभी के खिलाफ विभागीय नियमानुसार कार्यवाही होगी।

गौरतलब है प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग शासन सचिव के निर्देशानुसार शासन उप सचिव एवं अतिरिक्त निदेशक (निरीक्षण) रमेश चन्द परेवा के नेतृत्व में राज्य स्तरीय निरीक्षण दल के सदस्य अनुभाग अधिकारी महेन्द्र कुमार सरावता व सहायक अनुभाग अधिकारी चेनाराम भदाला एवं दयाराम गुर्जर द्वारा बुधवार को 09.45 बजे जिला मुख्यालय कोटपूतली-बहरोड़ के विभिन्न राजकीय कार्यालयों व विभागों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला मुख्यालय के विभिन्न राजकीय कार्यालयों व विभागों की संधारित 28 उपस्थिति पंजिकायें मौके पर ही जप्त की गई। कुल 52 राजपत्रित में से 19 राजपत्रित अधिकारी अनुपस्थित पाये गये जो कि प्रतिशत की दृष्टि से 36.53 प्रतिशत है एवं कुल 198 अराजपत्रित कर्मचारियों में से 67 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये जो कि प्रतिशत की दृष्टि से 33.83 प्रतिशत हैं।

जिला जनसंपर्क कार्यालय ने बताया कि अब अनुपस्थित कार्मिकों पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की रिपोर्ट उच्च स्तर पर प्रस्तुत की जा रही है।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटपूतली नेशनल हाईवे पर भिड़े एक के बाद एक चार वाहन, महिला समेत दो गंभीर घायल
Next: पावटा: जन्मदिन पर ‘शराब छोड़ो, दूध पियो’ अभियान का आगाज़, युवाओं को नशे से दूर रखने का दिया संदेश

Related Stories

img-20260427-wa00111642252686395326818.jpg
  • Kotputli

ग्राहक सेवा से दिलों में जगह बनाने वाले रजनीश कुमार का तबादला, निखिल आनंद ने संभाली नई जिम्मेदारी

Vikas Verma April 28, 2026
IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image-2123484055-17783463068534224429967334739533.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल, हरिपुरा पाटन टीम ने जीता खिताब

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-342883918-17782966753947067468427838382512.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व विशाल भंडारे रविवार को

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-340317569-17782964273628795569281705944740.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विजयपुरा चोरी कांड का खुलासा: डोडिया गैंग के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image1236658656-1778296208456443617481227445392.jpg
  • Top news

पावटा उपजिला अस्पताल में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने की पहल

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.