Diwali 2022 : दिवाली के दीये बेचने के लिए कुम्हारों की मांग, बाजार में ‘व्यवस्था’ कराए प्रशासन

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। kotputli कुम्हार समाज ने एसडीएम ऋषभ मंडल को ज्ञापन सौंपकर (Diwali 2022 ) शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में माटी कला क्षेत्र से जुड़े शिल्पियों, कुम्हारों से कोई कर ना वसूलने व उनके माटी उत्पादों यथा (Diya) दीये, (surai ) सुराई, (matake) मटके, कलश, खिलौने व सजावटी सामान इत्यादि को बढ़ावा देने हेतु बाजारों में उचित स्थान उपलब्ध कराए जाने की मांग की।

इस दौरान सेवानिवृत्त एसडीएम बनवारीलाल, दयाराम, धर्मपाल प्रजापत, डॉ. रामकरण, सुनील, राजेश प्रजापति, सुभाष कुम्हार, सतीश, सुभाष प्रजापत व तेजपाल कुम्हार मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें …. पनियाला थाना पुलिस की कार्रवाई, डकैती व फायरिंग वारदात के तीन आरोपी गिरफ़्तार

Diwali 2022 : कोटपूतली बाजारों में रात को होगी सफाई, की जाएगी रंग- बिरंगी सजावट

आयुक्त फतेह सिंह मीणा ने कहा है कि दीपावली पर्व पर सफाई की सुचारू व्यवस्था के लिए रात को बाजार बंद होने पर विशेष अभियान चलाकर सफाई की जाएगी। साथ ही शहर के मुख्य मार्गों पर लाइट लगने से मार्ग दूधिया रोशनी से जगमग होंगे। आयुक्त ने बताया कि शहर में डिवाइडर निर्माण का कार्य किया जा रहा है, आने वाले दिनों में इस पर हेरिटेज लाइट के अलावा पौधारोपण किया जाएगा।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।