एग्जाथोन 2024 का आयोजन: विद्यार्थियों को बताए एग्जाम की बेहतर तैयारी के टिप्स

न्यूज़ चक्र, बहरोड़। युवाओं को नशे से दूर रहने और एग्जाम की बेहतर तैयारी के टिप्स बताने के उद्देश्य से रविवार को बहरोड में एग्जाथोन 2024 का आयोजन किया गया। यह आयोजन निकटवर्ती गांव कोहराना के अर्थशास्त्री डॉ बी एल यादव के जन्मदिन के अवसर पर एक अनूठी पहल के रूप में हुआ। कार्यक्रम में बैतौर मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार शीशराम गुर्जर व विश्वकर्मा स्किल युनिवर्सिटी हरियाणा से मुकेश कुमार उपस्थित रहे।

एग्जाथोन 2024 का आयोजन: विद्यार्थियों को बताए एग्जाम की बेहतर तैयारी के टिप्स

आयोजन के तहत 10 वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए लन्दन किड्स प्ले स्कूल व ए एस एजुकेशन हब के सहयोग से प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। जिसमें विजेता विद्यार्थियों को प्रथम पुरस्कार स्वरूप 2100 राशि, प्रिया द्वितीय पुरुस्कार 1100, कविता तृतीय पुरुस्कार कविता 551 व 4 से 10 तक पर आने वाले विद्यार्थियों को चांदी के पदक प्रदान किए गए।

एग्जाथोन 2024 का आयोजन: विद्यार्थियों को बताए एग्जाम की बेहतर तैयारी के टिप्स

इस दौरान प्रथम पुरस्कार छात्रा प्रिया, द्वितीय पुरस्कार कविता व तृतीय पुरस्कार कविता द्वितीय ने प्राप्त किया। विद्यालय निदेशक हेमन्त ने अतिथियों का आभार प्रकट किया।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।