Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • कोटपूतली: पवाना अहीर में 24 बालिकाओं को साईकिल वितरण
  • Kotputli
  • Rajasthan News

कोटपूतली: पवाना अहीर में 24 बालिकाओं को साईकिल वितरण

News Chakra December 14, 2024
image_editor_output_image1767084415-17341783297044610807803621341420

बालिकाओं को स्कूल आने जाने में मिलेगी सुविधा

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व महिला सशक्तिकरण हेतु राज्य सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित है। जिनमें सरकारी स्कूलों में कक्षा नवीं में अध्ययनरत समस्त बालिकाओं को राज्य सरकार व शिक्षा विभाग द्वारा निशुल्क साईकिल वितरण की जाती है ताकि बालिकाओं को अध्ययन में सुविधा मिल सके। इसी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत पवाना अहीर के सेठ मूलचंद प्रभू दयाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सरपंच पूरणमल खटीक की अध्यक्षता एवं समाजसेवी गिरधारीलाल यादव के मुख्य आतिथ्य में कक्षा नवीं की 26 में से 24 बालिकाओं को साईकिल वितरण किया गया।

कोटपूतली: पवाना अहीर में 24 बालिकाओं को साईकिल वितरण

कार्यक्रम में मनोज मीणा पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि, उप- सरपंच मानसिंह तंवर, प्रकाश चन्द यादव ग्राम सहकारी समिति उपाध्यक्ष, रामकरण हवलदार पंच, शंकर स्वामी, रामजीलाल यादव, नयन पालसिंह विशिष्ट अतिथि रहे।

अतिथियों ने बालिकाओं को मुख्यमंत्री निशुल्क साईकिल योजना व अन्य राजकीय सुविधाओं के साथ साथ भामाशाहों द्वारा प्रदत्त सहयोग का भरपूर लाभ लेने व अच्छी मेहनत के साथ पढ़ाई करने को प्रोत्साहित किया।

कोटपूतली: पवाना अहीर में 24 बालिकाओं को साईकिल वितरण

प्राचार्य महेश चंद यादव ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं यथा निःशुल्क पौशाक, मध्याह्न भोजन, छात्रवृत्ति योजना, लैपटॉप, टेबलेट वितरण, ट्रांसपोर्ट बाउचर आदि सहित अनेक योजनाओं का लाभ प्राप्त कर एक सभ्य व राष्ट्र उपयोगी नागरिक बनने की बात कही।

उप प्राचार्य कृष्ण कुमार खजोतिया, वरिष्ठ व्याख्याता प्रवक्ता रामकरण यादव, व्याख्याता अजय कुमार खींची, दाताराम यादव वरिष्ठ अध्यापक, सतवीर यादव वरिष्ठ अध्यापक, शिवपाल यादव शारीरिक शिक्षक, रामोतार नागर, बृजलाल शर्मा, विकास महरिया, राजेश मीणा, धोलाराम मीणा, माडूराम यादव, रतिराम यादव आदि मौजूद रहे।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटपूतली : मेहता हॉस्पिटल की सेवाएं शुरू, माता-पिता से कटवाया फीता
Next: एग्जाथोन 2024 का आयोजन: विद्यार्थियों को बताए एग्जाम की बेहतर तैयारी के टिप्स

Related Stories

img-20260427-wa00111642252686395326818.jpg
  • Kotputli

ग्राहक सेवा से दिलों में जगह बनाने वाले रजनीश कुमार का तबादला, निखिल आनंद ने संभाली नई जिम्मेदारी

Vikas Verma April 28, 2026
IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image2019038799-1778556558195594428955331159158.jpg
  • Top news

पावटा – प्रागपुरा नगरपालिका की एलन स्वामी कोटपूतली पूर्व मंडल प्रभारी नियुक्त

Rajesh Kumar Hadia May 12, 2026
image_editor_output_image529871269-17783472543734925095610190768628.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में ‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान बना बेजुबानों का सहारा

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-2123484055-17783463068534224429967334739533.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल, हरिपुरा पाटन टीम ने जीता खिताब

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-342883918-17782966753947067468427838382512.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व विशाल भंडारे रविवार को

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.