बानसूर : लूट की फिराक में थे बदमाश, पुलिस पकड़ने पहुंची तो कर दी फायरिंग

न्यूज़ चक्र। बानसूर के कोथल में लूट की योजना बना रहे बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जिसमें बचाव को लेकर बानसूर थाना पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और करीब 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मुठभेड़ में बदमाश घायल हो गए।

बानसूर : लूट की फिराक में थे बदमाश, पुलिस पकड़ने पहुंची तो कर दी फायरिंग

थाना प्रभारी सुरेन्द्र मलिक ने बताया, दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि कोथल में पहाड़ के पास कुछ हथियार लैस बदमाश कोथल में क्रेशर पर लुट की योजना बना रहे है। सूचना पर पुलिस की टीम मय जाब्ते के मौके पर पहुंची। जहां पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसको लेकर पुलिस की टीम ने बचाव में फायरिंग की।

थानाधिकारी ने बताया कि इस दौरान बदमाशों की एक कैम्पर गाड़ी पुलिस की गाड़ी से टकराकर पलट गई। पुलिस को देखकर भागे बदमाशों का पीछा कर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। जिनको भागने पर चोट लगी है। सभी बदमाशों को बानसूर उप जिला अस्पताल मेडिकल के लिए लाया गया है। इस दौरान अस्पताल में भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

बानसूर : लूट की फिराक में थे बदमाश, पुलिस पकड़ने पहुंची तो कर दी फायरिंग

पुलिस ने बताया कि बदमाशों में अनिल गुर्जर पुत्र गोवर्धन गुर्जर निवासी पहाड़ी (बहरोड़), सीताराम उर्फ श्यामसुंदर गुर्जर निवासी बासड़ा हरसौरा, रामफल गुर्जर निवासी उख़लेड़ा हरसौरा, सुन्दर गुर्जर निवासी चौड़ानिया बानसूर, राजेश गुर्जर उर्फ मूला निवासी बासड़ा हरसौरा, हरदम उर्फ हरपाल को गिरफ्तार किया है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।