Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • बानसूर : युवक को जबरन गाड़ी में पटका, मारपीट की और फिर लूट लिए 5 लाख
  • Rajasthan News
  • BANSUR

बानसूर : युवक को जबरन गाड़ी में पटका, मारपीट की और फिर लूट लिए 5 लाख

News Chakra December 18, 2024
image_editor_output_image1951321791-17345227420085678025699869964742

न्यूज़ चक्र। बानसूर में भरे बाजार एक युवक को स्कॉर्पियो गाड़ी में जबरन डालकर ले जाने और फिर उससे मारपीट कर सोने की चैन और 5 लाख रुपए लूटने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक जयपुर से अपने गांव धीरपुर जा रहा था और बानसूर में एक दुकान से सब्जी खरीदने के लिए रुका था। इसी दौरान 5-6 बदमाशों ने युवक को जबरन अपनी गाड़ी में बिठा लिया, और फिर एक मकान में ले जाकर मारपीट और लूटपाट की। बाद में युवक को हरसौरा रोड़ पर सरकारी कॉलेज के सामने पटककर फरार हो गए।

बानसूर : युवक को जबरन गाड़ी में पटका, मारपीट की और फिर लूट लिए 5 लाख

घटना बानसूर कस्बे की सब्जी मंडी में करीब 1 बजे की है। पीड़ित कपिल शर्मा ने बताया – हमारी जयपुर में गद्दा और पिलो की फैक्ट्री है और आज दोपहर मैं मेरे छोटे भाई के साथ जयपुर से अपनी कार से अपने गांव धीरपुर जा रहे थे। हमारे पास करीब 5 लाख रूपये थे। इस दौरान मैं सब्जी लेने के लिए बानसूर सब्जी मंडी ने चला गया और मेरा छोटा भाई कार में बैठा रहा। इस दौरान ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो गाड़ी में करीब 5 लोग आए और मुझे अलवर रोड़ की तरफ उठा ले गए।

बानसूर : युवक को जबरन गाड़ी में पटका, मारपीट की और फिर लूट लिए 5 लाख

पीड़ित ने बताया कि बदमाश उसे एक सुनसान मकान में लेकर गए जहां उससे मारपीट की। पीड़ित के बताए अनुसार बदमाशों ने युवक के गले से सोने की चेन और 5 लाख रुपए लूट लिए।

घटना की सूचना पर बानसूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना प्रभारी सुरेन्द्र मलिक ने बताया कि युवक के साथ मारपीट की सूचना मिली है। सूचना पर युवक से घटना की जानकारी ली जा रही है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बानसूर : लूट की फिराक में थे बदमाश, पुलिस पकड़ने पहुंची तो कर दी फायरिंग
Next: कोटपूतली : जिले के दौरे पर रहेंगे भजनलाल, नीमराना में उद्योगपतियों के साथ करेंगे बैठक

Related Stories

image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
IMG-20260205-WA0024.jpg
  • Rajasthan News
  • Shahpura

सीसीटीवी में कैद हुई शाहपुरा की दिनदहाड़े फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने कार रेंट ऑफिस पर बरसाईं गोलियां

Mahesh Kotputli February 5, 2026 0
img-20260120-wa00073352267853371205700.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

नारेहड़ा में लापरवाही का गड्ढाराज, खुले गड्ढे बने जानलेवा—जनप्रतिनिधियों की चुप्पी से बढ़ा आक्रोश

Mahesh Kotputli January 20, 2026 0
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-178863919-17766197861235092422515538269345.jpg
  • Top news

पावटा का भांकरी बना वीवीआईपी केंद्र: विधायक कुलदीप धनकड़ के पुत्र के विवाह में जुटे प्रदेश के कई दिग्गज नेता

Rajesh Kumar Hadia April 19, 2026
image_editor_output_image-752239588-17766180125334144196384591134954.jpg
  • Top news

पावटा में अक्षय तृतीया पर राधा-कृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना, संजी फूल बंगला झांकी

Rajesh Kumar Hadia April 19, 2026
image_editor_output_image1210470792-17766163036439061705294005940019.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के राधेश्याम कसाना बने ‘डॉक्टर’

Rajesh Kumar Hadia April 19, 2026
image_editor_output_image1159074903-17766141526864197555459372736204.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस की एरिया डोमिनेशन अभियान में बड़ी कार्रवाई : 190 ठिकानों पर दबिश, 42 अपराधी गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia April 19, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.