पावटा ब्लॉक क्षेत्र के पीएम श्री महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रागपुरा में कक्षा 9 के विद्यार्थियों हेतु डेयरी एवं पशुपालन विषय पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. धनसीराम यादव द्वारा उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया गया। कार्यक्रम प्राचार्य विपिन कुमार मामोडिया के मार्गदर्शन तथा प्रभारी व्याख्याता प्रकाश चंद गुर्जर के निर्देशन में आयोजित हुआ।

डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को पशुपालन के आधुनिक तरीकों, दुग्ध उत्पादन की संभावनाओं, नस्ल सुधार, पशु आहार प्रबंधन और ग्रामीण आजीविका में डेयरी की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन अपनाकर युवा स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

इस अवसर पर व्याख्याता धोलाराम यादव, मालाराम यादव, रामजीलाल गुर्जर, निखिल गुप्ता, मुकेश जाट, वरिष्ठ शिक्षक गोविंद सिंह शेखावत, मुकेश कुमार यादव, अरविंद कुमार शर्मा, उमाशंकर योगी, रजनी बाला योगी, सुनील कुमार यादव, धनी यादव, पूनम यादव, सुशीला कुमारी मीणा, कृष्णा यादव, संजीता देवी, पुष्पा कुमारी सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
विद्यार्थियों ने व्याख्यान में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विषय से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।



