Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
IMG-20260401-WA0016.jpg

कोटपूतली/न्यूज़ चक्र। रायकरणपुरा क्षेत्र के समीपवर्ती गांव पानेड़ा स्थित विद्युत सब ग्रिड स्टेशन के पास बुधवार रात करीब 10 बजकर 30 मिनट पर दिखे संदिग्ध वन्यजीव के बाद अब हालात और गंभीर हो गए हैं। घटना के अगले दिन भी इलाके में दहशत बनी रही, वहीं ताजा स्थिति में वन्यजीव को फिर से देखे जाने की पुष्टि हुई है। इस बार ग्रामीणों ने उसके मूवमेंट को मोबाइल में कैद भी किया है, जिससे बघेरे (तेंदुए) की आशंका और मजबूत हो गई है।

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया
विद्युत सब ग्रिड स्टेशन के पास देखा गया तेंदुआ

ग्रामीणों के अनुसार पहले दिन वन्यजीव को स्टेशन के पास घूमते देखा गया था, जिसे कुछ लोगों ने शेरनी जैसा बताया। सबसे पहले विक्रम मीणा ने इस बड़े आकार के वन्यजीव को देखा और सूचना गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। इसके बाद वन विभाग को सूचित किया गया।

सूचना मिलने पर रेंजर सतपाल यादव के निर्देशन में वन विभाग की टीम राजेन्द्र मीणा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और क्षेत्र का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में इसे बघेरा (तेंदुआ) होने की आशंका जताई गई थी।

अब ताजा घटनाक्रम में वन्यजीव का फिर से दिखना और उसका वीडियो सामने आना ग्रामीणों की चिंता बढ़ा रहा है। गांव में रात के समय सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। बच्चों और महिलाओं को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।

वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और टीम लगातार मूवमेंट पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि यदि वन्यजीव की गतिविधि इसी तरह जारी रही तो उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।

घटना के बाद से पूरे गांव में भय का माहौल है। मौके पर भोलाराम, मालाराम, बलवंत यादव, बुधराम, ख्यालीराम, रिंकू, सुधीर, महिपाल, सुमित, बाबूलाल, बक्शी, अग्निवेश, राजू और कमलसिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

About the Author

Avatar photo

Mahesh Kotputli

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: पावटा स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, स्कूटी-टैबलेट व नगद प्रोत्साहन से बढ़ाया हौसला

Related Stories

image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
image_editor_output_image1163937841-1771549545244300606015537421916.jpg
  • Banethi

कोटपूतली में बेटी की बिनौरी बनी गर्व और भावनाओं का उत्सव

Vikas Verma February 20, 2026 0
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-2051038346-17750708049238926607130583835428.jpg
  • Top news

पावटा स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, स्कूटी-टैबलेट व नगद प्रोत्साहन से बढ़ाया हौसला

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image-1323056974-1775069997728944852760556244765.jpg
  • Top news

पावटा में सैन समाज की बैठक, 14 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी संत शिरोमणि सैन जी महाराज की जयंती

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image432182097-17750696453601658951165139455227.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव पर गूंजेगी भक्तिरस की धुन, मेले व कुश्ती दंगल के भव्य आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.