कोटपूतली में बेटी की बिनौरी बनी गर्व और भावनाओं का उत्सव

न्यूज़ चक्र। ‌कोटपूतली कस्बा स्थित ग्राम बनेठी में एक अनोखा और भावुक दृश्य देखने को मिला, जब महेश खारड़िया ने अपनी पुत्री की शादी से पहले उसे घोड़ी पर बैठाकर पूरे मान-सम्मान के साथ भव्य बिनौरी निकाली। परंपराओं के बीच बदलते समय की यह तस्वीर गांव ही नहीं, पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का पल बन गई।

कोटपूतली में बेटी की बिनौरी बनी गर्व और भावनाओं का उत्सव

आमतौर पर बेटों की शादियों में घोड़ी चढ़ने की परंपरा देखी जाती है, लेकिन इस पहल ने बेटी को समान सम्मान देने का संदेश मजबूती से समाज तक पहुंचाया। बिनौरी के दौरान गांव की गलियों में उत्साह, संगीत और खुशियों का माहौल रहा। लोग घरों से बाहर निकलकर इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने और बेटी को आशीर्वाद दिया।

इस मौके पर एडवोकेट कपिल वर्मा, केदार खारड़िया, रूपेश खारड़िया, मुकेश खारड़िया, ललित खारड़िया, नितिन खारड़िया, दुलीचंद खारड़िया, आर्यन चौधरी और प्रकाश जेलर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने महेश खारड़िया की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

बेटी की आंखों में चमक और पिता के चेहरे पर गर्व साफ झलक रहा था। यह बिनौरी सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि बेटियों के सम्मान और समान अधिकार का जीवंत संदेश बनकर लोगों के दिलों को छू गई।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।