कोटपूतली-बहरोड़ एसपी देवेन्द्र कुमार बिश्नोई ने ‘स्वागतम् वेब पोर्टल’ का किया शुभारम्भ

कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार बिश्नोई ने शुक्रवार को जिला पुलिस कार्यालय में ‘‘स्वागतम् वेब पोर्टल’’ का विधिवत फीता काटकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से अब आगंतुकों की मुलाकात प्रक्रिया अधिक सहज, सुगम और पारदर्शी बनेगी।

कोटपूतली-बहरोड़ एसपी देवेन्द्र कुमार बिश्नोई ने ‘स्वागतम् वेब पोर्टल’ का किया शुभारम्भ

भारत सरकार की ‘डिजिटल इंडिया’ पहल के अंतर्गत वर्ष 2019 में विकसित ‘‘स्वागतम् वेब पोर्टल’’ सरकारी कार्यालयों में आगंतुक प्रबंधन को सुव्यवस्थित करने की एक अभिनव पहल है। यह केंद्रीकृत और क्लाउड आधारित प्रणाली राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा विकसित की गई है, जिसका उद्देश्य नागरिकों और अधिकारियों के बीच मुलाकात की प्रक्रिया को सरल, सुरक्षित और पारदर्शी बनाना है।

कोटपूतली-बहरोड़ एसपी देवेन्द्र कुमार बिश्नोई ने ‘स्वागतम् वेब पोर्टल’ का किया शुभारम्भ

एसपी बिश्नोई ने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से आगंतुक ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर या सीधे कार्यालय आकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। कार्यालय में रिसेप्शन पर आगंतुक का नाम, मिलने का कारण, फोटो और फोटो आईडी सहित आवश्यक विवरण दर्ज कर पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने आगंतुकों से अनुरोध किया कि वे पंजीकरण के समय अपना वैध फोटो पहचान पत्र साथ अवश्य रखें।

कोटपूतली-बहरोड़ एसपी देवेन्द्र कुमार बिश्नोई ने ‘स्वागतम् वेब पोर्टल’ का किया शुभारम्भ

उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से आगंतुकों के प्रबंधन में दक्षता आएगी, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। साथ ही नागरिकों को लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी और उनके समय की बचत होगी।

शुभारम्भ अवसर पर एक परिवादी को हरित उपहार भेंट कर पोर्टल से जनरेट की गई रसीद प्रदान की गई। इस पोर्टल के माध्यम से परिवादियों का रिकॉर्ड भी सुरक्षित रखा जा सकेगा, जिससे यह ज्ञात हो सकेगा कि संबंधित व्यक्ति पहले कब आया था और उसकी शिकायत पर क्या कार्रवाई की गई।

पोर्टल के जरिए लिया गया ऑनलाइन अपॉइंटमेंट संबंधित अधिकारी द्वारा स्वीकार किया जाएगा और मिलने का समय भी ऑनलाइन ही अपडेट किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस प्रक्रिया को जिले में 9 फरवरी से प्रायोगिक तौर पर लागू किया गया था, जिसका 20 फरवरी को औपचारिक शुभारम्भ किया गया।

अब जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक, एएसपी (मुख्यालय) कोटपूतली तथा विभिन्न शाखा प्रभारियों से मिलने हेतु नागरिक ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले सकेंगे।

इस अवसर पर एएसपी नाजिम अली खान, कोटपूतली थानाधिकारी राजेश कुमार शर्मा, यातायात प्रभारी बाबूलाल, निजी सहायक मनोज कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Author