बैंकिंग आर्थिक स्वतंत्रता का सशक्त माध्यम – मधुर यादव
News Chakra. Kotputli News. यूको बैंक (UCO Bank) के 80 वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को निकटवर्ती ग्राम गोरधनपुरा में पीसीसी मेम्बर मधुर यादव के मुख्य आतिथ्य में वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए यादव ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को बैंकिंग से जुडऩा चाहिये।
हेल्थ केयर: मोटा अनाज बनाएगा सेहत, जानिए कैसे !
यादव ने कहा कि विशेष तौर पर छात्रों, किसानों, मजदूरों, घरेलु महिलाओं को भी नियमित रूप से बैंकिंग करनी चाहिये, क्योंकि बैंकिंग आर्थिक स्वतंत्रता का सशक्त माध्यम होती है। इस मौके पर बीसी पोईन्ट पर आयोजित कार्यक्रम में यूको बैंक की ओर से वरिष्ठ अधिकारी अनिल कुमार व प्रदीप कुमार शर्मा ने बिना बैंक जाये खाता खुलवाने की प्रक्रिया के बारे में समझाया। साथ ही विभिन्न प्रकार की ऋण योजनाओं के साथ- साथ प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के बारे में जानकारी दी।
kotputli: फिर उतरा नगर परिषद का दस्ता, फिर गरजी जेसीबी- एलएनटी
पोईन्ट प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बैंक के 80 वें स्थापना दिवस पर केक भी काटा गया। प्रबंधक लक्ष्मण कुमार ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान बैंक कर्मचारियों समेत ग्रामीण, ग्राहक व अतिथि मौजूद रहे।
- पावटा की 30 ग्राम पंचायतों में 81.88 फीसदी मतदाताओं ने किया मताधिकार का इस्तेमाल
- पंचायत चुनाव : खत्म हुआ इंतजार, देखिये कहां से कौन जीता
- दोपहर 3 बजे तक कोटपूतली में सर्वाधिक 67.34% मतदान, बानसूर दूसरे स्थान पर
- कोटपूतली-बहरोड़ में पंचायत चुनाव का दूसरा चरण: 130 ग्राम पंचायतों में 969 दावेदार मैदान में, बारिश ने धीमी की मतदान की रफ्तार
- महंगाई की मार के बीच मिट्टी के दीयों से रोशन होंगी दीपावली की रातें
