न्यूज चक्र, कोटपूतली। डाबला रोड़ स्थित राजपूताना कॉलेज (Rajputana P.G. College) में शनिवार को छात्रा नकिता मीणा को राज्य सरकार से स्कूटी मिलने पर सम्मान किया गया।

निदेशक महेन्द्र चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थी हित में अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिसका लाभ योग्य विद्यार्थियों को उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्र 2020-21 में एक मात्र छात्रा नकिता मीणा को स्कूटी स्वीकृत हुई है जो संस्था के लिए बहुत ही गर्व की बात है।

प्राचार्य डॉ. एच.एन. धोलीवाल ने बताया कि छात्रा को आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान द्वारा स्वीकृत स्कूटी का वितरण शुक्रवार को आर.एल. सहरिया राजकीय महाविद्यालय कालाडेरा में किया गया।
सर्दियों में ब्यूटी टिप्स : रसोई में छिपा है सुंदरता का ख़जाना !
kotputli: फिर उतरा नगर परिषद का दस्ता, फिर गरजी जेसीबी- एलएनटी
इस दौरान प्रज्ञा महिला कॉलेज माजरी कला के निदेशक सुनील यादव, उप प्राचार्य उमरावलाल, सहायक प्रोफेसर आर.पी.धोलीवाल, संतोष सैनी, विजय सिंह,कविता साहनी, रामप्रताप, रामपाल यादव,भारत सैनी, नीरु सैनी, राधेश्याम मोरवाल, अरविन्द कुमार, रोहित सिघंल, मनीष मीणा, पार्वती, पूजा, लक्की सुरेलिया,चंचल, के.एन. वर्मा, हेमन्त सैनी, विष्णु सोनी, बीना चौपड़ा समेत विद्यार्थी मौजूद रहे।
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले में उठी वंशिका को न्याय दिलाने की मांग, अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
- हाइवे पर हादसा : केमिकल टैंकर रिसाव के बाद यातायात नियंत्रित कर प्रागपुरा पुलिस ने करवाया सुरक्षित रेस्क्यू
- पावटा में अस्मिता महिला साइक्लिंग लीग में बेटियों का दमदार प्रदर्शन, 60 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा और उत्साह
- पावटा में पक्षियों की सेवा को आगे आया समाज, एक कदम गांव की ओर अभियान के तहत लगाये परिंडे
- पावटा चूना फैक्ट्री के पास बाइक फिसलने से ट्रक की चपेट में आए तीन लोग, जयपुर रेफर
