कोटपूतली से दिल्ली तक ‘आओ साथ चलें’, चेहरों पर छाई मुस्कान

स्वरोजगार प्रशिक्षण ने महिलाओं को दिखाई आत्मनिर्भर की राह, शिविर में जुटी महिलाऐं

न्यूज चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली से दिल्ली तक इन दिनों आओ साथ चलें संस्था के कार्यों की ही चर्चा है। संस्था ने अपनी सामाजिक, शैक्षिक व धार्मिक भागीदारी के चलते हर चेहरे पर मुस्कान बिखेर रखी है। पिछले दिनों एक के बाद एक वाहन बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराने के लिए रवाना किए गए थे। वहीं अस्पताल व मुख्य चौराहों पर ‘प्रसादम’ अभियान के जरिए जरूरतमंद को भोजन उपलब्ध कराने का कार्य जारी है।

कोटपूतली से दिल्ली

वहीं अब ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से स्वरोजगार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महिलाऐं बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं।

हेल्थ केयर: मोटा अनाज बनाएगा सेहत, जानिए कैसे !

kotputli: फिर उतरा नगर परिषद का दस्ता, फिर गरजी जेसीबी- एलएनटी

विरासत को बचाने की मुहिम, चेहरों पर रोजगार पाने की खुशी, मंगल गीत गाती महिलाएं, इसी की एक बानगी शनिवार को ग्राम ढ़ाढ़ा सुदरपुरा में ‘आओ साथ चलें संस्था’ द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित दो दिवसीय स्वरोजगार प्रशिक्षण शिविर में देखने को मिली। यहां वंदना दीक्षित व शुची श्रीवास्तव के निर्देशन में महिलाओं को थैले की कटिंग, फूल की कटिंग, क्लिप बोर्ड शगुन के लिफाफे, फेब्रिक पेकेजिंग, डिजाईनर दिवाली लाईट्स, डिजाईनर व डेकोरेटिव मिट्टी के दीपक इत्यादि बनाने संबंधी कार्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Ad raj shree moters

संस्था के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. विष्णु मित्तल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से चलाये जा रहे इस प्रशिक्षण शिविर में महिलाएं रोजगार सीखने के साथ ही एक सशक्त नारी बनकर परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने भविष्य में ऐसे शिविर अन्य गांवो में भी आयोजित करने की बात कही।

संस्था की सीईओ डॉ. मीना जांगिड़ ने बताया कि शिविर में 100 से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया। तनु, आंचल, मोनू कंवर, प्रकाश कंवर, सुशीला, कौशल्या देवी, तनु, ममता देवी सहित अनेक महिलाओं ने बताया कि पहली बार किसी संस्था द्वारा हमारे खुद के गांव में रोजगार का अवसर उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने आओ साथ चलें संस्था के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. विष्णु मित्तल का आभार जताया।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।