खण्डेलवाल वैश्य समाज का दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

पावटा कस्बे में हाईवे की सर्विस लाइन स्थित पंसारी धर्मशाला में गुरुवार को खण्डेलवाल वैश्य समाज पावटा की ओर से दीपावली स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर अन्नकूट महोत्सव का भी आयोजन हुआ, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

खण्डेलवाल वैश्य समाज का दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित
खण्डेलवाल वैश्य समाज का दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

समाज अध्यक्ष लालचंद खण्डेलवाल ने बताया कि दीपावली स्नेह मिलन समारोह के दौरान समाजबंधुओं ने आपसी मेलजोल, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया। अन्नकूट महोत्सव के तहत भगवान को भोग अर्पित करने के बाद सामूहिक पंगत प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

खण्डेलवाल वैश्य समाज का दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित
खण्डेलवाल वैश्य समाज का दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित

कार्यक्रम में बृजमोहन खूंटेटा, महेश कुलवाल, सुरेंद्र खण्डेलवाल, संजय खूंटेटा, अशोक खण्डेलवाल सहित सैकड़ों समाजबंधु उपस्थित रहे। समारोह ने समाज में आपसी सद्भाव, एकजुटता और पारिवारिक सौहार्द की भावना को और मजबूत किया।

Author

Leave a Comment