न्यूज चक्र, कोटपूतली। शहर के लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय के हिंदी विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. सत्यवीर सिंह को साहित्य सुधाकर सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार डॉ. सत्यवीर सिंह को राष्ट्र भाषा हिंदी और हिंदी साहित्य में अनुपम योगदान को देखते हुए दिया गया है।

आपको बता दें कि डॉ. सत्यवीर सिंह ने महाविद्यालय के हिंदी विभाग में हिंदी भाषा और साहित्य के लिए अनेक नवाचार किए हैं। विगत कोराना काल में आनलाइन शिक्षा की अनुपम पहल की गई। जिसकी संपूर्ण राजस्थान ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर उन कार्यों की सराहना की गई है। पुस्तक लेखन के साथ ही देश की प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में सिंह के अनेक शोध पत्र भी प्रकाशित हुए हैं।
हेल्थ केयर: मोटा अनाज बनाएगा सेहत, जानिए कैसे !

kotputli: फिर उतरा नगर परिषद का दस्ता, फिर गरजी जेसीबी- एलएनटी
आपको बता दें कि साहित्य मंडल, नाथद्वारा (राजसमंद) ने भगवती प्रसाद देवपुरा स्मृति समारोह 2023 के अंतर्गत डॉ. सत्यवीर सिंह को साहित्य सुधाकर की उपाधि से विभूषित किया है। साहित्य मंडल नाथद्वारा राजस्थान की बहुत पुरानी साहित्यिक संस्था है जिसकी स्थापना 1937 में हुई।
- मदन राठौड़ के बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पूतला फूंका
- सैनी-माली सामूहिक विवाह सम्मेलन का पोस्टर विमोचन
- पावटा रामलीला मंचन में रावण का अंगद को बंदी बनाने का आदेश
- अन्याय के विरुद्ध खड़े हुए श्रीराम, सुग्रीव-बाली युद्ध का रोमांचक मंचन
- कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत