दिल्ली जयपुर हाईवे पर देर रात करीब 3:00 बजे हुआ हादसा
न्यूज़ चक्र, कोटपूतली बहरोड़। बीती रात करीब 3:00 बजे दिल्ली जयपुर हाईवे पर दौड़ती एक स्लीपर बस आग की लपटों से घिर गई। गनीमत रही कि समय रहते सभी सवारियां बस से बाहर निकल गई, हालांकि सवारियों का सामान जलकर राख हो गया।

हादसा दिल्ली जयपुर हाईवे पर पनियाला थाना क्षेत्र के मोलाहेड़ा गांव के समीप हुआ। पनियाला थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक स्लीपर बस जो दिल्ली से अजमेर की तरफ जा रही थी, मौलाहेड़ा गांव के पास अचानक से बस में आग लग गई। बस चालक अंगद सिंह ने पुलिस को बस में आग लगने का कारण बस के निचले हिस्से में शॉर्ट सर्किट होना बताया है। हालांकि पनियाला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बस में आग लगते ही सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने बताया कि सभी सवारियां सुरक्षित हैं। समय रहते कोटपूतली से पहुंची दमकल ने बस में लगी आग पर काबू पा लिया था, लेकिन इस दौरान बस में रखा सवारियों का सामान जलकर राख हो गया।
- बाबा कुंदन दास रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
- बर्डोद में सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, छाती पर बने ‘A’ अक्षर से पहचान के प्रयास
- टोरडा ब्राह्मणन में आग से उजड़ा गरीब परिवार का आशियाना
- पावटा-प्रागपुरा सहित ग्रामीण इलाकों में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन
- रोशनी, आतिशबाजी और खुशियों के बीच मना पावटा-प्रागपुरा में दीपोत्सव