कोटपूतली- बहरोड़। (विकास वर्मा ) जिला कोटपूतली- बहरोड़ पुलिस राजस्थान चुनाव आदर्श आचार संहिता की अनुपालना को लेकर प्रभावी कार्रवाई करती दिखाई दे रही है। जिला कलक्टर शुभम चौधरी व एसपी रंजीता शर्मा खुद देर रात तक क्षेत्र में डटे रहकर मॉनिटरिंग कर रही हैं। देर रात जिला कलक्टर व एसपी ने हरियाणा बॉर्डर से लगे माजरी कला चेक पोस्ट, भगवाड़ी कला, गोनेड़ा चेक पोस्टों का निरीक्षण किया।
उन्होंने कोटपूतली- बहरोड़ की विभिन्न चेक पोस्टों का निरीक्षण कर निर्देश दिए कि हरियाणा बॉर्डर से लगे क्षेत्र में विधानसभा आम चुनाव 2023 के दृष्टिगत अवैध शराब की ब्रिकी और परिवहन पर कड़ी नजर रखी जावे। सडक़ों के किनारे स्थित ढ़ाबों के आसपास शराब की बिक्री नहीं हो। इसके अलावा रोकथाम के लिए बनाई गई चौकियों के माध्यम से ऐसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखीं जावे।

उन्होंने नारकोटिक्स, पुलिस, सेंट्रल एक्ससाईज व परिवहन विभाग को संयुक्त रूप से ऐसी गतिविधियों के खिलाफ कार्यवाही करने को कहा है। राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान है, जिसके चलते जिले की सीमाओं पर स्थापित नाकों पर भी चौकशी बढ़ा दी गई है तथा प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी गई है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि अवैध शराब के व्यापार में प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य एकत्र कर उचित कार्यवाही की जाये।
अवैध शराब सहित 4 गिरफ्तार, भट्टियां भी नष्ट

इधर थाना कोटपूतली, शाहजहांपुर व हरसौरा पुलिस ने करीब 2 लाख की अवैध शराब जब्त करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला एसपी कार्यालय से जारी प्रेस सूचना के अनुसार शाहजहांपुर थाना पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 2 लाख की अवध शराब जब्त की वहीं कोटपूतली थाना पुलिस ने अवध देसी शराब बेचते एक जने को गिरफ्तार किया है। वहीं जिले के हरसौरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने दबिश देकर 2750 लीटर अवध देशी शराब नष्ट करते हुए प्रयोग में ली जा रही भट्टियों को भी नष्ट करवाया।
- 60 सालों से पट्टों का इंतजार, पार्षद रिंकू कांसोटिया ने पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- रामलीला में राम-सुग्रीव मित्रता और बाली वध की लीला ने मोहा मन
- पांडवों की आस्था से जुड़ा सरुंड का सारंग माता धाम, नवरात्र में लगता है भक्तों का मेला
- पावटा-प्रागपुरा नगरपालिका की बोर्ड बैठक, पालिकाध्यक्ष ने सौंपे विकास और जन-राहत के बड़े प्रस्ताव
- गोपीनाथ मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारम्भ, कलश यात्रा निकाली
