दिल्ली जयपुर हाईवे पर देर रात करीब 3:00 बजे हुआ हादसा
न्यूज़ चक्र, कोटपूतली बहरोड़। बीती रात करीब 3:00 बजे दिल्ली जयपुर हाईवे पर दौड़ती एक स्लीपर बस आग की लपटों से घिर गई। गनीमत रही कि समय रहते सभी सवारियां बस से बाहर निकल गई, हालांकि सवारियों का सामान जलकर राख हो गया।

हादसा दिल्ली जयपुर हाईवे पर पनियाला थाना क्षेत्र के मोलाहेड़ा गांव के समीप हुआ। पनियाला थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक स्लीपर बस जो दिल्ली से अजमेर की तरफ जा रही थी, मौलाहेड़ा गांव के पास अचानक से बस में आग लग गई। बस चालक अंगद सिंह ने पुलिस को बस में आग लगने का कारण बस के निचले हिस्से में शॉर्ट सर्किट होना बताया है। हालांकि पनियाला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बस में आग लगते ही सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने बताया कि सभी सवारियां सुरक्षित हैं। समय रहते कोटपूतली से पहुंची दमकल ने बस में लगी आग पर काबू पा लिया था, लेकिन इस दौरान बस में रखा सवारियों का सामान जलकर राख हो गया।
- नीरू कंवर 06 नवंबर को संभालेंगी सरपंच पदभार
- जिला कोटपूतली: 108 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए मतदान, 816 उम्मीदवार मैदान में
- स्वच्छता और रोशनी से निखरेगा पावटा-प्रागपुरा, बैठक आयोजित
- पावटा में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से रोजाना लग रहा जाम
- अनीता देवी ने सम्भाला सरपंच पद का कार्यभार