Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • कोटपूतली में फायरिंग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
  • Jaipur
  • Kotputli
  • Rajasthan News

कोटपूतली में फायरिंग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

News Chakra December 23, 2020

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। शहर के राजकीय बीडीएम अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर स्थित श्रीराम मेडिकल सैन्टर के संचालक अनूप बंसल पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की है। नजदीकी से की गई फायरिंग में दवा व्यवसाई बंसल बाल-बाल बचे हैं। घटना के बाद दवा व्यवसायियों में दहशत व रोष व्याप्त हो गया है।

आपको बता दें कि कोटपूतली के राजकीय बीडीएम अस्पताल के मुख्य द्वार के बाहर मेडिकल की कतारबद्ध दुकानें है। जिनमें दवा व्यवसाई अनूप बंसल की पहली ही दुकान है। अनूप बंसल ने मीडिया को बताया कि घटना उस समय हुई जब वह दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। अचानक 2 लड़के आए, जिनमें से एक ने अनूप बंसल के नजदीक आकर कहा ‘ तू ज्यादा स्याणा है क्या’। बंसल ने बताया कि पहले तो उन्होंने समझा कि कोई जानकार है और मजाक कर रहा है, लेकिन जैसे ही उसने पिस्टल निकाली तो वह घबरा गए इस दौरान ही बदमाश ने फायर कर दिया लेकिन अनूप बंसल फायर से किसी तरह खुद को बचा गए। फायर की आवाज सुनकर जैसे ही आसपास के लोग दौड़े बदमाश वहां से भाग गए। बताया जा रहा है कि बदमाश कार से आए थे और दिल्ली की ओर भाग गए। घटना के बाद से अस्पताल के बाहर लोग दहशत में है।

रात 2 बजे पुलिस की मुस्तैदी से लुटने से बच गया एटीएम

कोटपूतली में बदमाशों के हौसले बुलंद, डेढ़ माह में दूसरी बड़ी वारदात

कोटपूतली थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक वारदात पुलिस के लिए सिरदर्द तो आमजन के लिए दहशत पैदा कर रही है। नगर पालिका चुनाव से पूर्व कोटपूतली के डाबला रोड पर सेंट्रल बैंक के एटीएम को भी बदमाशों ने आधी रात को उखाड़ कर के ले जाने की कोशिश की थी, लेकिन बैंक मैनेजर की सजगता व पुलिस की तत्परता से बैंक एटीएम को लूटने से बचा लिया गया था। लेकिन तब भी मौके पर पहुंची पुलिस पर बदमाश फायरिंग कर भागने में सफल हो गए थे। चुनाव के ठीक बाद बीती रात दवा व्यवसाय पर हुए हमले ने एक बार फिर लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। मेडिकल एसोसिएशन के सुभाष दवाईवाला ने पुलिस से बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है, साथ ही रोष जताते हुए दवा व्यवसायियों के हड़ताल पर जाने की बात भी कही है।

सोशल मीडिया पर प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को आड़े हाथ ले रहे लोग

कोटपूतली में बढ़ते आपराधिक हौसलों पर लोग सोशल मीडिया पर प्रशासन की खिंचाई कर रहे हैं। लगातार आपराधिक घटनाओं को लोगों ने ‘गुंडाराज’ की संज्ञा दी है।

Firing in Kotputli

मौके पर पहुंचे कोटपुतली थानाधिकारी

मौके पर पहुंचे कोटपुतली थानाधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि उन्होंने तुरंत प्रभाव से नाकाबंदी करवा दी है और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गोली दुकान में रखी एक अलमारी में लगी है।

देखें..घटना का विडियो

Youtube पर NEWS CHAKRA को SUBSCRIBE को करें।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: नगरपालिका उपाध्यक्ष पद पर अशोक शरण विजयी। देखिए कोटपुतली राजनीति के दांव पेच का News Chakra ?
Next: सोशल मीडिया का चुनावी रुझान चुनाव के बाद

Related Stories

image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
img-20260214-wa00163600544360647832298.jpg
  • Kotputli

पहले ही प्रयास में वंश गोयल ने पास की सीएमए इंटर परीक्षा, क्षेत्र में खुशी की लहर

Vikas Verma February 14, 2026 0
image_editor_output_image-554875893-17710749060928753250587009339651.jpg
  • Kotputli

Kotputli News: जनगणना-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार

Vikas Verma February 14, 2026 0
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1662342255-17732083229993901168270670237068.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा में सड़क पर जलभराव व कीचड़ से लोगों की बढ़ी परेशानी

Rajesh Kumar Hadia March 11, 2026
image_editor_output_image-38779454-17732035273301245713708383399784.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बीट कांस्टेबल व आसूचना कर्मी निलंबित, बनाड़ी बांध से मशीनें-डम्पर जब्त

Rajesh Kumar Hadia March 11, 2026
image_editor_output_image-1061807105-17731633646301172702053558683.jpg
  • Top news

पावटा के उपेन्द्र भारद्वाज को पीएचडी की उपाधि, आयुर्वेद में किया महत्वपूर्ण शोध

Rajesh Kumar Hadia March 10, 2026
image_editor_output_image903673362-17731622119307576383375759243781.jpg
  • Top news

पावटा – प्रागपुरा शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठप, मुख्य बाजार सहित वार्डों में गंदगी के ढेर

Rajesh Kumar Hadia March 10, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.