पल्स हॉस्पिटल व शिवहोम चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में नि:शुल्क जांच शिविर आयोजित, 197 लाभांवित

न्यूज़ चक्र। कोटपूतली-बहरोड़। पल्स हॉस्पिटल व शिवहोम चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में केशवाना के एसजीआर वाल्टेड वेंचर्स प्रा.लि.में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर पल्स हॉस्पिटल के निदेशक डा. महेंद्र पलसानिया के निर्देशन में हॉस्पिटल के फिजीशियन डा.अक्षय योगी, आर्थोपेडिक्स डा. सुनील चौधरी, आयुर्वेद आचार्य डा. गरिमा, फिजियोथैरेपिस्ट डा. नेहा यादव, मार्केटिंग मैनेजर अमित व अन्य लोगों ने अपनी सेवाएं दी।

एसजीआर कंपनी की तरफ से जनरल मैनेजर एनएस चौहान, गिरवर सिंह, महेंद्र सियाग, प्रोडक्शन मैनेजर प्रदीप सिंह, मेंटीनेस मैनेजर डा. दीपेंद्र पाल सिंह आदि ने आगन्तुकों का स्वागत किया। शिविर में कुल 197 लोगों की जांच कर उन्हें परामर्श दिया। वहीं, 13 मरीजों को सुपर स्पेशलिटी इलाज के लिए पल्स हॉस्पिटल में रेफर किया गया, जिनका शिवहोम चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से नि:शुल्क इलाज किया जाएगा।

sankhla

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।