कोटपूतली- बहरोड़: अभिभाषक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली- बहरोड़. अभिभाषक संघ, कोटपूतली के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत- सम्मान किया गया। समारोह पंचायत समिति सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कोटपूतली अभिभाषक संघ के अध्यक्ष दयाराम गुर्जर, बानसूर संघ के अध्यक्ष अशोक भरगड़ व सचिव पंकज शर्मा का उप प्रधान प्रतिनिधि राजेन्द्र रहीसा की अगुवाई में अभिनन्दन किया गया। लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।

sankhla

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हीरालाल रावत ने कहा कि अधिवक्ता व जनप्रतिनिधि एक ही सिक्के के दो पहलू होते हैं। दोनों का कार्य आम आदमी के जीवन को आसान बनाना व देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करना है। विशिष्ट अतिथि के रुप में संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश चौधरी ने भी विचार व्यक्त किए। संयोजक राजेन्द्र रहीसा ने आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में कृष्ण गुर्जर, मुकेश चनेजा, चेतराम रावत, अशोक रहीसा, पुष्कर शर्मा, महेश रहीसा, सत्यवीर पायला, राजेश गुर्जर, मुकेश कसाना, भैंरू सहाय यादव, मंगल यादव, शेरसिंह रावत, कमलेश छावड़ी, इन्द्राज कसाना, मुकेश सैनी, राजाराम कसाना, राकेश कसाना, धर्मराज गुर्जर, सत्यवीर समेत अनेक लोग मौजूद थे।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।