Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Geoff Boycott | ज्योफ बॉयकॉट ने की कुलदीप यादव की तारीफ, कहा- रहस्यमई गेंदों को नहीं पढ़ पाए इंग्लैंड…
  • SPORTS

Geoff Boycott | ज्योफ बॉयकॉट ने की कुलदीप यादव की तारीफ, कहा- रहस्यमई गेंदों को नहीं पढ़ पाए इंग्लैंड…

News Chakra March 12, 2024

England batsmen failed to solve Kuldeep's mystery: Boycott

ज्योफ बॉयकॉट और कुलदीप यादव (PIC Credit: Social Media)

Loading

लंदन: महान बल्लेबाज ज्योफ बॉयकॉट (Geoffrey Boycott) ने कहा कि इंग्लैंड (England) के बल्लेबाजों की बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) से निपटने में विफलता हालिया टेस्ट श्रृंखला (IND vs ENG Test Series) में भारत (India) के खिलाफ टीम की करारी हार के मुख्य कारणों में से एक थी। 

इंग्लैंड ने पांच मैचों की श्रृंखला की शुरुआत हैदराबाद में जीत के साथ की लेकिन इसके बावजूद श्रृंखला 1-4 से हार गया। कुलदीप ने आखिरी चार मैच में 19 विकेट चटकाए। बॉयकॉट ने ‘द टेलीग्राफ’ में अपने कॉलम में लिखा, ‘‘मैं हैरान था कि उनमें से कितने (बल्लेबाज) कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को नहीं पढ़ सके और श्रृंखला के अंत तक भी समझदारी नहीं दिखा रहे थे। एक गेंदबाज आपके लिए शुरुआती कुछ मौकों पर ही एक रहस्य बन सकता है।” 

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बल्लेबाजों को उनसे निपटने का तरीका ढूंढने में सक्षम होना चाहिए। बहुत से खिलाड़ी उसके खिलाफ कभी भी सहज नहीं दिखे और पिच पर ध्यान दिए बगैर उसका सामना करने का प्रयास किया।” बॉयकॉट ने श्रृंखला में इंग्लैंड के बल्लेबाजों के अत्यधिक आक्रामक रवैये की भी आलोचना की।

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा, ‘‘वे (इंग्लैंड के बल्लेबाज) डिफेंस की अपनी क्षमता को लेकर आश्वस्त नहीं थे, खासकर बल्ले के चारों ओर क्षेत्ररक्षकों की मौजूदगी में, इसलिए उन्होंने इसके बजाय आक्रमण करना चाहा। यह विचार स्तरीय स्पिनरों के खिलाफ खतरे से भरा है।” टेस्ट क्रिकेट में 8114 रन बनाने वाले इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘‘यही कारण है कि हमने कुछ गलत तरीके से आउट होने वाले खिलाड़ी देखे। जैसे कि ओली पोप जो आगे बढ़कर खेलने की कोशिश में काफी दूरी से स्टंप आउट हुए और बेन डकेट भी अश्विन को आगे बढ़कर खेलते हुए बल्ले के निचले हिस्से पर गेंद लगने के बाद बोल्ड हुए।”

बॉयकॉट ने बल्लेबाजों के लिए मजबूत डिफेंस के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘स्वदेश में तथा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड में सपाट बल्लेबाजी पिचों पर हमारे बल्लेबाजों ने बहुत मजा किया। भारतीय पिचें थोड़ी अलग हैं। अच्छा डिफेंस भी बल्लेबाजी का हिस्सा है।” इंग्लैंड के युवा स्पिनरों टॉम हार्टले (22) और शोएब बशीर (17) ने प्रभावित किया लेकिन बॉयकॉट ने कहा कि वे भारत जैसी स्तरीय टीम के खिलाफ निरंतर प्रभाव डालने के लिए काफी अनुभवहीन थे।

उन्होंने कहा, ‘‘तीन नौसिखिया स्पिनरों का चयन करना एक बड़ा जुआ था। अनुभवहीन बच्चे भारत में अनुभवी भारतीय स्पिनरों को कभी भी मात नहीं दे पाएंगे। इंग्लैंड भाग्यशाली था कि विराट कोहली पूरी श्रृंखला के लिए उपलब्ध नहीं थे और लोकेश राहुल केवल एक टेस्ट खेला।” 

(एजेंसी) 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Ranji Trophy 2023-24 Final | मुंबई के कप्तान रहाणे का जबरदस्त कमबैक, विदर्भ के खिलाफ जड़ा अर्धशतक
Next: Ranji Trophy 2023-24 Final | रणजी फाइनल में चमके श्रेयस अय्यर, कॉन्ट्रैक्ट छीनते ही खेली जबरदस्त पार…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image1798669715-17726405075465068849589871418741.jpg
  • Top news

पावटा में भी उत्साह और प्रागपुरा में सामूहिक होलिका दहन

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026
image_editor_output_image372226135-17726391828405143768795265636870.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला क्षेत्र के पूतली में ममता भूपेश का भव्य स्वागत

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026
image_editor_output_image7511903-17726130565738536722333385872623.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक के फूलचंद यादव की सड़क हादसे में मौत, धाराजी घाटी में हुआ दर्दनाक हादसा

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026 0
image_editor_output_image1798677772-17725106389531410240421022588547.jpg
  • Top news

राजस्थान में मेरठ ऑडियो प्रकरण प्रतिक्रिया: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर बहस, प्रशासन ने दी सफाई

Rajesh Kumar Hadia March 3, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.