Ranji Trophy 2023-24 Final | रणजी फाइनल में चमके श्रेयस अय्यर, कॉन्ट्रैक्ट छीनते ही खेली जबरदस्त पार…

Shreyas Iyer scored 95 runs in ranji trophy final match against vidarbha

श्रेयस अय्यर (PIC Credit: Social Media)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स देश: रणजी ट्रॉफी का फाइनल (Ranji Trophy 2023-24 Final) मैच मुंबई और विदर्भ (Mumbai vs Vidarbha) के बीच फाइनल मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने शानदार पारी खेली। ख़राब फॉर्म से गुजर रहे श्रेयस ने विदर्भ के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज़ में खेलते हुए 95 रन बनाए। हालांकि वह अपने शतक से चूक गए। 

श्रेयस अय्यर ने मुंबई के लिए खेलते हुए रणजी ट्रॉफी के फाइनल (Ranji Trophy Final) में 95 रन बनाए। उनकी इस बेहतरीन पारी के बदौलत मुंबई अब जीत के बेहद करीब आ गई है। श्रेयस अय्यर की इस पारी पर आईपीएल की उनकी टीम कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) में भी जश्न का माहौल है। 

मुंबई बनाम विदर्भ रणजी ट्रॉफी फाइनल (Ranji Trophy Final) में खेल रहे श्रेयस अय्यर ने पहली पारी में कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था। वह केवल 7 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन दूसरी पारी में अय्यर ने 85.58 की स्ट्राइक रेट से 95 रन बनाए। वहीं सचिन तेंदुलकर भी श्रेयस की इस पारी का गवाह बने और उन्होंने ताली बजाकर उनकी बेहतरीन पारी के लिए बधाई दी। 

यह भी पढ़ें

जानकारी के लिए बता दें कि बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर को हाल ही में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट से बाहर कर दिया था। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इसकी आधिकारिक वजह नहीं बताई थी, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार अय्यर की ‘अनुशासनहीनता’ की वजह से उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किया गया। 



PC : enavabharat

News Chakra

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।