Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • पावटा में गणगौर पूजन की धूम, बालिकाएं व महिलाएं निभा रही पारंपरिक रस्में
  • Top news

पावटा में गणगौर पूजन की धूम, बालिकाएं व महिलाएं निभा रही पारंपरिक रस्में

Rajesh Kumar Hadia March 13, 2026

पावटा उपखंड क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में इन दिनों गणगौर पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। घर-घर में बालिकाएं और महिलाएं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गणगौर माता का पूजन कर रही हैं। शाम के समय महिलाएं गवरजा माता को पानी पिलाने और बासा देने की परंपरा भी निभा रही हैं।

पावटा में गणगौर पूजन की धूम, बालिकाएं व महिलाएं निभा रही पारंपरिक रस्में

गणगौर पर्व के अवसर पर महिलाएं बगीचों से पूजा के लिए धूब और फूल लाने के दौरान मंगल गीत गाती नजर आती हैं। इस दौरान “गणगौर माता खोल किवाड़ी, बाहर खड़ी थारी पूजण वारी” जैसे पारंपरिक गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार ईसर-गौर यानी भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना का यह पावन पर्व दांपत्य सुख, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक माना जाता है। ‘गण’ का अर्थ भगवान शिव (ईसर) और ‘गौर’ का अर्थ माता पार्वती से है। इसलिए गणगौर का यह पर्व शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना के रूप में मनाया जाता है।

इस पर्व पर नवविवाहिताएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, जबकि युवतियां मनचाहा वर पाने की प्रार्थना करती हैं। महिलाओं ने बताया कि गणगौर पूजन चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि से शुरू होकर लगभग 16 दिनों तक चलता है। इस दौरान बालिकाएं और नवविवाहिताएं सुबह जल्दी उठकर बाग-बगीचों से धूब और फूल लाकर मिट्टी की बनी गणगौर प्रतिमा की पूजा करती हैं।

पूजन के समय दही, पानी, सुपारी, चांदी का छल्ला सहित विभिन्न सामग्री का उपयोग किया जाता है। मान्यता है कि विधिपूर्वक गणगौर पूजा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है।

About the Author

Avatar photo

Rajesh Kumar Hadia

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटपूतली-बहरोड़ जिले के सीआरपीएफ सब-इंस्पेक्टर मोहर सिंह गुर्जर का छत्तीसगढ़ में निधन
Next: कोटपूतली-बहरोड़ जिले में एलपीजी संकट व बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

Related Stories

image_editor_output_image-144385336-17734231312597676999481848474284.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के मुगलपुर में गोली मारकर की हत्या के मामले का खुलासा

Rajesh Kumar Hadia March 13, 2026
image_editor_output_image1939310151-17734219813133483285075486231697.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक के पीएम श्री महात्मा गांधी स्कूल प्रागपुरा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 23 मार्च तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Rajesh Kumar Hadia March 13, 2026
image_editor_output_image1849829900-17734206014037467552146956578803.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में एलपीजी संकट व बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

Rajesh Kumar Hadia March 13, 2026
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-144385336-17734231312597676999481848474284.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के मुगलपुर में गोली मारकर की हत्या के मामले का खुलासा

Rajesh Kumar Hadia March 13, 2026
image_editor_output_image1939310151-17734219813133483285075486231697.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक के पीएम श्री महात्मा गांधी स्कूल प्रागपुरा में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 23 मार्च तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

Rajesh Kumar Hadia March 13, 2026
image_editor_output_image1849829900-17734206014037467552146956578803.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में एलपीजी संकट व बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

Rajesh Kumar Hadia March 13, 2026
image_editor_output_image-999349405-17734184879873894414659828777283.jpg
  • Top news

पावटा में गणगौर पूजन की धूम, बालिकाएं व महिलाएं निभा रही पारंपरिक रस्में

Rajesh Kumar Hadia March 13, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.