
न्यूज चक्र(रमेशचंद) नीमराना। मंगलवार को शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह स्वागत भाजपा नेत्री डॉ. अंजली यादव, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष बलवान सिंह यादव तथा नीमराना की पूर्व प्रधान सविता यादव के नेतृत्व में किया गया।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव दिल्ली से नीमराना स्थित एक मंदिर में नवनिर्मित मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। इसी दौरान टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत कर पार्टी के प्रति अपना समर्पण और सम्मान व्यक्त किया।

कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर, नारे लगाकर और गर्मजोशी से भरे अंदाज़ में मंत्री का अभिनंदन किया। इस अवसर पर राजस्थान यूनिवर्सिटी के पूर्व अध्यक्ष पवन यादव, बीजेपी जिला अध्यक्ष महा सिंह चौधरी पूर्व अध्यक्ष उम्मेद सिंह भाया, एडवोकेट नरेंद्र धनवाल मिर्जापुर, माया देवी नीमराना सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे, जिससे टोल प्लाजा पर उत्सव जैसा माहौल बन गया।
Discover more from News Chakra
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




