शाहजहांपुर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ पकड़े नकबजनी के दो आरोपी

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली-बहरोड़। जिला पुलिस अधीक्षक कोटपूतली-बहरोड़ के निर्देशन में पुलिस थाना शाहजहांपुर एवं जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय नकबजनी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए हैं।

शाहजहांपुर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ पकड़े नकबजनी के दो आरोपी

पुलिस के अनुसार थाना शाहजहांपुर व जिला स्पेशल टीम द्वारा आरोपी रवि सोनी के कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए गए, जिसके बाद चोरी और नकबजनी की घटनाओं का खुलासा हुआ। नकबजनी वारदात में शामिल आरोपी रवि सोनी और सोनू उर्फ बाबा को गिरफ्तार किया गया है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी रवि सोनी के खिलाफ लूट, डकैती, हत्या का प्रयास, चोरी, नकबजनी, मारपीट एवं अवैध हथियार रखने के कुल 11 प्रकरण विभिन्न राज्यों में दर्ज हैं। वहीं, सोनू उर्फ बाबा के खिलाफ लूट, डकैती, हत्या एवं हत्या का प्रयास, रंगदारी, मारपीट, चोरी, नकबजनी और अवैध हथियार रखने के 15 प्रकरण अलग-अलग राज्यों में दर्ज पाए गए हैं।

शाहजहांपुर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ पकड़े नकबजनी के दो आरोपी

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी अंतरराज्यीय चोरी, नकबजनी और लूट गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं तथा लंबे समय से विभिन्न राज्यों में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।