Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Harmanpreet Kaur | ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले हरमनप्रीत ने बताई टीम इंडिया की कमी, कहा-…
  • SPORTS

Harmanpreet Kaur | ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले हरमनप्रीत ने बताई टीम इंडिया की कमी, कहा-…

News Chakra January 4, 2024
Harmanpreet-Kaur-ऑस्ट्रेलिया-के-खिलाफ-टी20-सीरीज-से-पहले.webp

Harmanpreet Kaur Indian Women Team Fielding And Fitness Department

हरमनप्रीत कौर (File Photo)

Loading

नवी मुंबई: भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women Cricket Team) की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने गुरुवार को कहा कि क्षेत्ररक्षण और फिटनेस विभाग (Fielding And Fitness Department) में त्वरित सुधार संभव नहीं है लेकिन उनकी टीम हाल ही में नियुक्त पूर्णकालिक सहयोगी स्टाफ की मदद से उन कमियों को दूर कर लेगी। 

टीम लंबे समय से क्षेत्ररक्षण और फिटनेस की समस्या से जूझ रही है। भारतीय टीम शुक्रवार से यहां शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने की तैयारी कर रही है और ध्यान इस बात पर है कि नौ मैच में से छह में दोहरे अंक में पहुंचने में नाकाम रही हरमनप्रीत इससे कैसे उबरती हैं। 

इसके अलावा भारत ने ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में 0-3 की हार के दौरान अंतिम दो मैच में कुल आठ कैच छोड़े जिसमें से सात दूसरे मैच में टपकाए। हरमनप्रीत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर हम टीम के प्रदर्शन के बारे में बात करें तो हम टुकड़ों में बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। क्षेत्ररक्षण और फिटनेस ऐसी चीजें हैं जिनके बारे में हम लंबे समय से बात कर रहे हैं। हम इस पर काम भी कर रहे हैं।”

यह भी पढ़ें

अक्टूबर के अंत में टीम के मुख्य कोच नियुक्त किए गए अमोल मजूमदार ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से पूर्व अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि मुनीष बाली (क्षेत्ररक्षण) और ट्रॉय कूली (गेंदबाजी) सहयोगी स्टाफ के सदस्य होंगे। हरमनप्रीत ने कहा, “सबसे अच्छी बात यह है कि अब हमारे पास नियमित सहायक स्टाफ है। बीच में हमारे पास कई कोच थे जिनके क्षेत्ररक्षण और फिटनेस पर अपने विचार थे।”  

उन्होंने कहा, ‘‘अभी हमारे पास मुनीष सर हैं, उन्हें समय देना होगा। वह बहुत अनुभवी कोच हैं और उन्होंने कई खिलाड़ियों के साथ काम किया है। वह अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं लेकिन एक महीने में परिणाम मिलना मुश्किल है।” हरमनप्रीत ने कहा कि भारत को समग्र प्रदर्शन में सुधार के लिए मैदान पर गलतियों को कम करने पर ध्यान देना चाहिए। 

उन्होंने कहा, ‘‘यह अच्छी बात है कि हमें अच्छी टीम (ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड) के खिलाफ खेलने और उनके खिलाफ खुद को परखने का मौका मिल रहा है। अगर हम दिन-ब-दिन गलतियां कम करने में सफल रहे, तो टीम का प्रदर्शन बेहतर होगा।” अपनी स्वयं की फॉर्म पर उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अच्छी शुरुआत मिल रही है लेकिन मैं उसे बड़े स्कोर में नहीं बदल पा रही हूं। मुझे लगता है कि किस्मत भी अहम भूमिका निभाती है क्योंकि मैं कुछ बार अजीब तरीके से आउट हुई।” 

हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘ऐसा नहीं था कि मैंने खराब शॉट खेले या उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन वे आउट होने के अजीब तरीके थे। मैं कड़ी ट्रेनिंग और बल्लेबाजी का अभ्यास कर रही हूं ताकि ऐसा न लगे कि मेरी फॉर्म खराब है।” हरमनप्रीत ने कहा कि भले ही वर्तमान में भारतीय टीम के पास कोई मानसिक अनुकूलन कोच नहीं है लेकिन मजूमदार काफी अनुभवी हैं और खिलाड़ियों को चुनौतियों से निपटने में मदद करते हैं। (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Brisbane International | इंजरी के बाद नडाल की दमदार वापसी, ब्रिस्बेन इंटरनेशल के क्वार्टर फाइनल में …
Next: Shortest Test Match | 92 साल बाद टीम इंडिया ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का यह कीर्तिमान, रोहित की सेना का क…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image346643640-1775665298055799546180715635066.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिलाध्यक्ष तारा पूतली कांग्रेस की बैठक में पहुंचे दिल्ली, राहुल गांधी की मौजूदगी रखा पक्ष

Rajesh Kumar Hadia April 8, 2026
image_editor_output_image-1595772146-17755800578276896601565843271475.jpg
  • Top news

पावटा के निकटवर्ती ग्राम कुनेड़ में तारा पूतली का भव्य स्वागत

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image-520392596-17755797068777561756780840358558.jpg
  • Top news

राजस्थान – असल मुद्दों से भटकता युवा: ‘रोटी और मनोरंजन’ के जाल में उलझती नई पीढ़ी

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
image_editor_output_image-984221887-17755789700666843287912571282050.jpg
  • Top news

पावटा राजस्व रिकॉर्ड विवाद पर रोष: बार एसोसिएशन का एक दिवसीय वर्क सस्पेंड

Rajesh Kumar Hadia April 7, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.