कस्बे के राजकीय एलबीएस पीजी महाविद्यालय परिसर में स्थापित पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसानों के लोकप्रिय नेता स्वर्गीय राजेश पायलट की आदमकद प्रतिमा पर उनकी 80वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व कांग्रेस नेता सांवत गुर्जर ने किया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं, आमजन, महाविद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों ने स्व. पायलट की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन व्यक्त किए। उपस्थित जनसमूह ने उनके विचारों और किसान-हितैषी राजनीति को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

कांग्रेस नेता सांवत गुर्जर ने कहा, स्व. राजेश पायलट ने किसानों, युवाओं और वंचित वर्गों को राजनीतिक व सामाजिक मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके विचार आज भी छात्र और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आर.के. सिंह, पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना, पूर्व विधायक रामचंद्र रावत, पीसीसी महासचिव देव कसाना, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाशचंद सैनी व एडवोकेट सतीश निमोरिया, जगदीश मीणा, रमेश गुप्ता, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉ. अभिलाष मीणा, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव प्रदीप कसाना, हनुमान सैनी, रमेश जिंदल, मालीराम, के.एम. बंसल, रामसिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मुनानुद्दीन कुरैशी, पूर्व सरपंच गोकुल चंद आर्य, बाबूलाल कसाना, इन्द्राज कसाना, विभिन्न सरपंच प्रतिनिधि, प्रो. घनश्याम कसाना, हंसराज पोसवाल, नंदलाल गुर्जर, सुन्दर कसाना, राजेन्द्र मीणा, एडवोकेट पवन सैनी, पूर्व पार्षद रामकुमार सैनी, सचिन रावत, मुकेश मुक्कड़, अभिषेक रावत, सागर दहिया, विक्की सैनी, रामप्रताप रावत, अरविंद यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महाविद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।



