
न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। आज रामनवमी है और रामनवमी के दिन कोटपूतली का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इतिहास के अनुसार आज 637 वां कोटपूतली स्थापना दिवस है। प्रतिवर्ष जहां कोटपूतली स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया जाता रहा है वहीं 637 वां स्थापना दिवस जिले के शोर के बीच सन्नाटे से होकर गुजर गया है।
जहां प्रतिवर्ष स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर प्रशासन की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन व सरकारी भवनों की सजावट की जाती थी और अगले दिन यानी रामनवमी के दिन शहर में तोरण द्वार सजाए जाते थे, शहनाई वादन होता था, वहीं इस बार ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला।
इस संबंध में जब नगर परिषद आयुक्त फतेह सिंह मीणा से जानकारी चाही गई तो उन्होंने रामनवमी के उपलक्ष में ऐसे कोई आयोजन होने से इंकार कर दिया और बताया कि मेरी जानकारी में ऐसे किसी आयोजन की रूपरेखा नहीं आई है, नगर परिषद बोर्ड की तरफ से भी रामनवमी के आयोजन संबंधी कोई जानकारी सामने नहीं आई।
इधर कोटपूतली स्थापना दिवस के उपलक्ष में गैर सरकारी संस्थाएं व राजनीति से जुड़े लोगों के द्वारा सोशल मीडिया पर शुभकामना संदेश जरूर देखने को मिल रहे हैं। भाजपा नेता मुकेश गोयल, शंकरलाल कसाना, रामस्वरूप कसाना, अशोक बंसल सहित अनेक लोगों ने सोशल मीडिया पर आमजन को कोटपूतली की स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
- पावटा में भी उत्साह और प्रागपुरा में सामूहिक होलिका दहन
- कोटपूतली-बहरोड़ जिला क्षेत्र के पूतली में ममता भूपेश का भव्य स्वागत
- पावटा ब्लॉक के फूलचंद यादव की सड़क हादसे में मौत, धाराजी घाटी में हुआ दर्दनाक हादसा
- राजस्थान में मेरठ ऑडियो प्रकरण प्रतिक्रिया: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर बहस, प्रशासन ने दी सफाई
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विराटनगर थाना परिसर में सीएलजी व शांति समिति की बैठक






