Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IND vs ENG 2nd Test | इंग्लैंड की बढ़ी टेंशन, दूसरे टेस्ट में अनुभवी स्पिनर जैक लीच का खेलना मुश्किल
  • SPORTS

IND vs ENG 2nd Test | इंग्लैंड की बढ़ी टेंशन, दूसरे टेस्ट में अनुभवी स्पिनर जैक लीच का खेलना मुश्किल

News Chakra January 31, 2024
IND-vs-ENG-2nd-Test-इंग्लैंड-की-बढ़ी-टेंशन.webp

Jack Leach IND vs ENG 2nd Test

जैक लीच (PIC Credit: X)

Loading

विशाखापत्तनम: इंग्लैंड (England Cricket Team) के सबसे अनुभवी स्पिनर जैक लीच (Jack Leach) हैदराबाद में खेले गये पहले टेस्ट (IND vs ENG 1st Test) के दौरान घुटने में लगी चोट से पूरी तरह से उबरने में विफल रहे हैं जिससे पांच मैचों की श्रृंखला (IND vs ENG Test Series) में शुक्रवार से यहां शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में उनका खेलना संदिग्ध है।   

लीच ने बुधवार को टीम के अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया। उन्हें मैदान के बाहर फिजियो से इलाज कराते देखा गया। टीम के उनके साथी खिलाड़ी जैक क्राउली ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘वह काफी मजबूत इंसान है। आप उसके बारे में कुछ अंदाजा नहीं लगा सकते है। आप वास्तव में उसे कभी नजरअंदाज नहीं कर सकते। हम देखेंगे कि वह कुछ दिनों में कैसा करते हैं।

 

हैदराबाद टेस्ट के पहले दिन क्षेत्ररक्षण करते समय लीच के बाएं घुटने में चोट लग गई थी। इंग्लैंड ने इस मैच को 28 रन से जीता था। घुटने के आसपास चोट लगने से हुई सूजन और दर्द के बावजूद उन्होंने हैदराबाद टेस्ट की पहली पारी में 26 और दूसरी पारी में 10 ओवर की गेंदबाजी की थी। उन्हें बुधवार को अभ्यास सत्र के दौरान लंगड़ाते हुए देखा गया। 

लीच अगर चोट से उबरने में विफल रहे तो टीम में उनकी जगह ऑफ स्पिनर शोएब बशीर को मौका मिल सकता है। वीजा संबंधी समस्या के कारण बशीर देर से भारत पहुंचे थे और हैदराबाद टेस्ट में पदार्पण नहीं कर सके थे। सलामी बल्लेबाज क्राउली को भरोसा है कि अगर बशीर को मौका दिया गया तो वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे।  

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा, ‘‘ वह एक शानदार खिलाड़ी है। उसे खुद पर काफी भरोसा है। वह जानता है कि वह अपनी गेंदबाजी के साथ क्या करने की कोशिश कर रहा है और वह खुद का समर्थन करता है। मुझे यह पसंद है और मुझे लगता है कि अगर उसे इस श्रृंखला में मौका मिला तो वह अच्छा प्रदर्शन करेगा।” (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: खाद्य सुरक्षा लाइसेंस व पंजीकरण शिविर का आयोजन, व्यापारियों को अंग दान के लिए भी किया प्रोत्साहित
Next: IND vs ENG 2nd Test | खराब फॉर्म से जूझ रहे गिल-अय्यर, बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने कहा- उन्हें धै…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-339219998-17768790134906054819565859164260.jpg
  • Top news

पावटा निरंकारी सत्संग भवन में 24 अप्रैल को मानव एकता दिवस का आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 22, 2026
image_editor_output_image-26597628-17768787734033790793473918394742.jpg
  • Top news

पावटा के आशुतोष शर्मा ने रचा इतिहास, RAS 2024 में हासिल की 540वीं रैंक

Rajesh Kumar Hadia April 22, 2026
image_editor_output_image-1486493704-17768785284744116809352935349844.jpg
  • Top news

पावटा – प्रागपुरा नगरपालिका क्षेत्र में “परिंडा लगाओ–परिंदा बचाओ” अभियान का आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 22, 2026
image_editor_output_image475143743-17768781636408652593363345122324.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक के प्रागपुरा सहकार सुपरमार्ट का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Rajesh Kumar Hadia April 22, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.