न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत मंगलवार को यहां डाबला रोड पर निजी गार्डन में खाद्य सुरक्षा लाइसेंस व पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में नए लाइसेंस के 25 आवेदनों का पंजीकरण कर 5 लाइसेंस मौके पर ही व्यापारियों को वितरित किए गए। साथ ही फूड प्रोडक्ट के रख रखाव, भण्डारण व विक्रय के लिए सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई।
व्यापारियों को अंग दान के लिए प्रोत्साहित किया गया और अंगदान की शपथ दिलाई गई। शिविर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन गोदारा, पवन कुमार गुप्ता, किराणा व्यापार समिति अध्यक्ष हरीराम सैनी, सुरेश व पुखराज आदि मौजूद रहे।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।