वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ का टीजर हुआ रिलीज, उड़े फैंस के होश- वीडियो

वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ का टीजर हुआ रिलीज, उड़े फैंस के होश- वीडियो
नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन की मच अवेटेड फिल्म बेबी जॉन का टीजर रिलीज हुआ है, जिसे देख फैंस बेहद खुश हैं। आपको बता दें कि ‘बेबी जॉन’ मशहूर फिल्म डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रिप्ट राइटर एटली की यह फिल्म है। जैसा की हम सब जानते है एटली की फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था, ऐसे में अब एटली के निर्देशन में बनी यह ‘बेबी जॉन’ फिल्म जवान उतना ही धमाल मचा पाती है या नहीं ये देखना होगा।

अब बात करते है इस फिल्म के लीड एक्टर्स की तो इसमें वरुण धवन, कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी है। कहा जा रहा है कि बेबी जॉन को इस साल की सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर फिल्म बन सकती है। लोगों को इस फिल्म का टीजर बहुत पसंद आ रहा है।

इस टीजर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा- एटली और वरुण धवन- मतलब ब्लॉकबस्टर लोड हो रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये फिल्म सिनेमाघरों में 31 मई 2024 को रिलीज होगी, जिसका वरुण और एटली के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

PC : enavabharat

News Chakra

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।