Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IND vs SA 3rd T20 | आखिरी टी20 में साउथ अफ्रीका को हराकर सीरीज में ‘टाई’ करना चाहेगा भारत, प्लेइंग 1…
  • SPORTS

IND vs SA 3rd T20 | आखिरी टी20 में साउथ अफ्रीका को हराकर सीरीज में ‘टाई’ करना चाहेगा भारत, प्लेइंग 1…

News Chakra December 14, 2023
IND-vs-SA-3rd-T20-आखिरी-टी20-में-साउथ.webp

Suryakumar Yadav IND vs SA 3rd T20

सूर्यकुमार यादव (PIC Credit: Social Media X)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला (IND vs SA 3rd T20) आज खेला जाना है। यह मैच जोहांसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम (Wanderers Stadium, Johannesburg) में भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय टीम (Team India) जीतने की पूरी कोशिश करेगी, ताकि सीरीज में बराबरी करके सीरीज टाई कर दिया जाए। इस सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जिसके बाद दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) ने  डकवर्थ लुइस नियम (Duckworth Lewis Rule) के तहत 5 विकेट से मैच जीता था। 

प्लेइंग 11 को लेकर सूर्या करेंगे माथापच्ची 

ऐसे में अब आखिरी और तीसरे टी20 में टीम इंडिया जीतने की पूरी कोशिश करेगी। जब दक्षिण अफ्रीका भी इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्ज़ा करने की कोशिश करेगी। अब देखा जाए तो यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम होगा। इस मुकाबले में कई तरह के रोमांच भी देखने मिल सकते हैं। हालांकि, इस मैच के प्लेइंग 11 चुनने के लिए टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच को माथापच्ची भी करनी पड़ सकती है। 

दूसरे टी20 में सलामी बल्लेबाज पूरी तरह फ़ैल 

दरअसल, दूसरे टी20 मैच में ऋतुराज गायकवाड़ की वजह शुभमन गिल को सलामी बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल किया गया था। लेकिन वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और शून्य पर ही आउट हो गए। वहीं ओपनर बटेर यशस्वी जायसवाल भी शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। ऐसे में कप्तान सलामी बल्लेबाज को लेकर जरूर चिंतन-मनन कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें

जितेश या ईशान? 

वहीं पिछले मुकाबले में ईशान किशन की जगह जितेश शर्मा को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था। ऐसे में अब ये देखने लायक होगा कि आखिरी मैच में ईशान किशन को र्टम में जगह मिलती है या जितेश शर्मा ही टीम का हिस्सा बने रहेंगे। इसके अलावा गेंदबाजी में भी बदलाव देखने मिल सकते हैं। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़/शुभमन गिल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव/रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार। 

साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, एंडिले फेहलुकवायो, लिज़ाद विलियम्स, ओटनील बार्टमैन/नंद्रे बर्गर, तबरेज़ शम्सी। 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Usman Khwaja | ICC का ‘मैसेज’ वाले जूते पहनने से मनाही पर ख्वाजा ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बांधी…
Next: David Warner | 164 रन बनाकर डेविड वार्नर ने ‘इस’ भारतीय दिग्गज को पछाड़ा, पाक के खिलाफ तूफानी पारी खे…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image1510487229-17752357634418223327065001225852.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जमीनी विवाद, गंगादासवाली ढाणी में दो व्यक्ति गंभीर घायल

Rajesh Kumar Hadia April 3, 2026
image_editor_output_image894630087-17752348189822613011966295744243.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता का बीडीएम अस्पताल में औचक निरीक्षण

Rajesh Kumar Hadia April 3, 2026
image_editor_output_image1873423058-17751511584133103019815004083371.jpg
  • Top news

बहरोड़ पुलिस की ऑपरेशन “एंटी वेनम” के तहत बड़ी कार्रवाई, 2.891 किलो गांजा सहित महिला गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
image_editor_output_image-1891197557-17751501592154963689124730064926.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा थाने में एसपी सतवीर सिंह की जनसुनवाई 03 अप्रैल को

Rajesh Kumar Hadia April 2, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.