Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • IND vs SA Series | टी20-वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, बारिश में हुआ भव्य स्…
  • SPORTS

IND vs SA Series | टी20-वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, बारिश में हुआ भव्य स्…

News Chakra December 7, 2023
IND-vs-SA-Series-टी20-वनडे-सीरीज-के-लिए-दक्षिण.webp

IND vs SA Series Team India

टीम इंडिया (Screengrab From Posted Video)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA Series) के बीच 10 दिसंबर से टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) दक्षिण अफ्रीका (South Africa) पहुंच गई है। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की अगुवाई में टीम इंडिया ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज जीती है। ऐसे में अब एक बार फिर सूर्यकुमार की कप्तानी में ही भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने वाला है। ऐसे में अब भारतीय खिलाड़ियों का दक्षिण अफ्रीका के एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसका एक वीडियो शेयर किया है। 

दरअसल, बीसीसीआई ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ियों के दक्षिण अफ्रीका तक पहुंचने की जर्नी दिखाई गई है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय खिलाड़ी जैसे ही एयरपोर्ट पर उतरे वैसे ही बारिश होने लगी। यह देख कई खिलाड़ी ट्रॉली बैग को सिर पर उठाकर भागते हुए दिखाई दिए। 

South Africa bound ✈️🇿🇦#TeamIndia are here 👌👌#SAvIND pic.twitter.com/V2ES96GDw8

— BCCI (@BCCI) December 7, 2023

उसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों का होटल पहुंचने पर ताली बजाकर स्वागत हुआ। सूर्या, तिलक, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह और अय्यर समेत कई खिलाड़ी वीडियो में नजर आए। इस दौरान सभी खिलाड़ियों के चेहरे पर मुस्कान दिखी है। भारत के खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलनी है। 

ज्ञात हो कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज का पहला मैच 10 दिसंबर को डरबन में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में खेला जाएगा। जबकि वनडे सीरीज का पहला मैच 17 दिसंबर को जोहन्सबर्ग में केएल राहुल की कप्तानी में खेला जाएगा। उसके बाद दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसकी कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे। टेस्ट सीरीज का पहला मैच 26 दिसंबर से खेला जाएगा। 

यह भी पढ़ें

बताते चले कि टीम इंडिया ने टी20 और वनडे सीरीज के लिए ज़्यादातर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। रिंकू सिंह, रजत पाटीदार, और तिलक वर्मा समेत कई युवा खिलाड़ी मैदान पर नज़र आने वाले हैं। ऐसे में अब युवा खिलाड़ियों को पास सुनहरा मौका है कि वह टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर सके। वहीं साउथ अफ्रीका दौरे के लिए विकेटकीपर संजू सैमसन भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं।  



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: KOTPUTLI: पल्स हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने किया सिजेरियन डिलीवरी के साथ बच्चेदानी में 7 गांठ का सफल ऑपरेशन
Next: Gambhir And Sreesanth Fight | श्रीसंत से हुई लड़ाई में गौतम गंभीर के सपोर्ट में आए इरफान पठान, ट्वीट …

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1063647851-17742852752159190004819138194870.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ समेत प्रदेशभर में वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर देशभक्ति कार्यक्रमों की शुरुआत

Rajesh Kumar Hadia March 23, 2026
image_editor_output_image1740921095-17742595357213663515570485095809.jpg
  • Top news

पावटा में निस्वार्थ सेवा का सम्मान: सुभाष चौक की सफाई में जुटे राजू वाल्मिकी का अभिनंदन

Rajesh Kumar Hadia March 23, 2026
image_editor_output_image-213165271-17742405562528125802083169886462.jpg
  • Top news

पावटा :- एससी/एसटी-ओबीसी युवाओं के लिए उम्मीद की नई किरण बना यूजीसी कानून

Rajesh Kumar Hadia March 23, 2026
image_editor_output_image-1349453952-17741972470137305187898365410154.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

Rajesh Kumar Hadia March 22, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.