KOTPUTLI: पल्स हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने किया सिजेरियन डिलीवरी के साथ बच्चेदानी में 7 गांठ का सफल ऑपरेशन

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। शहर के पल्स मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर कोटपुतली में सिजेरियन डिलीवरी के दौरान बच्चेदानी में सात गांठ का सफल ऑपरेशन किया गया। निदेशक डॉक्टर महेंद्र सिंह पलसानिया ने बताया कि हसामपुर निवासी श्रीमती प्रवीण देवी पत्नी जय सिंह काफी परेशान थी और काफी जगह डॉक्टर की सलाह भी ले चुकी थी, लेकिन किसी प्रकार की संतुष्टि नहीं मिली।

पल्स हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. पलसानिया ने बताया कि मरीज के परिजन गर्भावस्था के तीसरे महीने में गर्भवती महिला को पल्स अस्पताल लेकर आये। जहां डॉ. गोविन्द कहार ने गर्भावस्था के दौरान होने वाले खतरे जैसे आपरेशन, पेट में दर्द, समय पूर्व प्रसव, बच्चा कमजोर होना, प्रसव पूर्व व प्रसव के दौरान एवं प्रसव पश्चात अत्यधिक खून बह जाना जैसे खतरो के बारे में संपूर्ण जानकारी दी एवं जच्चा एवं बच्चा के स्वस्थ होने के प्रति आश्वसत किया। इसके बाद सम्पूर्ण 9 माह की स्वास्थ्य जांच के उपरांत आपरेशन की जटिल प्रक्रिया को पल्स हॉस्पिटल की दक्ष टीम के द्वारा सफलतापूर्वक सम्पूर्ण किया गया।

पल्स हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने किया

डॉक्टरों ने बताया कि 3 घंटे तक चले आपरेशन की जटिल प्रक्रिया में डॉ. गोविंद कहार व उनकी टीम के सहयोग के द्वारा सिजेरियन डिलीवरी एवं बच्चेदानी में 7 गांठ का सफल ऑपरेशन एक साथ किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज एवं बच्चा दोनों स्वस्थ है और अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

डॉ. पलसानिया ने बताया कि इस प्रकार की काम्पलिकेटेड सर्जरी सामान्यतया चुनीदा अस्पतालों ( TERTIARY CARE CENTRE) में ही सर्वश्रेठ सर्जन के द्वारा की जाती हैं क्योंकि इस प्रक्रिया में जच्चा एवं बच्चा को अत्यधिक खतरा रहता है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।