राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव के निर्देशन में तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
न्यूज चक्र, कोटपूतली। कृषि कानूनों के विरोध में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व किसान 26 जनवरी को दिल्ली कूच के लिए तैयार हैं। बाकायदा क्षेत्रीय विधायक व राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव के निर्देशन में कोटपूतली में तैयारियों को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है। राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव ने खुद मौके पर मौजूद रहकर तैयारियों का जायजा लिया।

आपको बता दें कि शाहजहांपुर बार्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में किसान संगठनों का विरोध प्रदर्शन व अनिश्चितकालीन धरना पहले से ही लगातार जारी है। क्षेत्रीय विधायक व राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव ने विगत दिनों धरना स्थल का दौरा कर आवश्यक सुविधाओं का जायजा भी लिया था। किसानों के समर्थन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा भी किसान ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली में मंगलवार को कोटपूतली समेत जयपुर देहात की समस्त विधानसभाओं से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व किसान बंधु राज्यमंत्री यादव के नेतृत्व में भाग लेगें।
यादव ने सोमवार को स्थानीय कांग्रेस कार्यालय पर रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इस दौरान उन्होंने पूर्व खाद-बीज बोर्ड के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह राठौड़, पीसीसी सचिव जसवंत सिंह गुर्जर, कांग्रेस नेता मोहन डागर समेत अन्य से चर्चा की। इस मौके पर विराट यादव, महावीर ठेकेदार व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष छीत्तरमल सैनी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजुद थे।
Discover more from News Chakra
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
good