फैक्ट्री से 8 किलो गांजा जप्त, आरोपी गिरफ्तार

फैक्ट्री से 8 किलो गांजा जप्त,

News Chakra @कोटपूतली। निकटवर्ती पनियाला थाना पुलिस ने ग्राम करवास में स्थित एक कार्बन फैक्ट्री से 8 किलो गांजा जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस थाना प्रभारी इन्द्राज सिंह ने बताया कि जयपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को एएसपी रामकुमार कस्वां के सुपरविजन व डीएसपी दिनेश कुमार यादव के निर्देशन में थाना प्रभारी इन्द्राज सिंह के नेतृत्व में एएसआई रामनिवास, हैड कांस्टेबल सुरजमल, महेन्द्र, नरेन्द्र, महेश कुमार की टीम ने मुखबीर द्वारा मिली सूचना के आधार पर ग्राम करवास में स्थित ल्युबोक कार्बन फैक्ट्री में दबिश दी। जहां फैक्ट्री में बने कमरे से लाल रंग छीटनुमा चैनदार बैग में रखा 8 किलो गांजा जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।