KOTPUTLI : चलते कंटेनर में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। नेशनल हाईवे पर पावटा के समीप एक चलते कंटेनर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते कंटेनर को अपनी चपेट में ले लिया और कंटेनर धु- धु कर जल उठा। ड्राइवर ने समय रहते कंटेनर से कूद कर अपनी जान बचाई।

KOTPUTLI : चलते कंटेनर में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

सूचना पर प्रागपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और दमकल को सूचना दी गई है। कोटपूतली व विराट नगर से दमकल रवाना हो गई है। मौके पर प्रागपुरा थाना पुलिस व आसपास के लोगों ने मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

हाईवे पर लगी वाहनों की कतारें

घटना के बाद हाईवे पर एक तरफा ट्रैफिक को रोक दिया है जिससे वाहनों की कतारें लग गई हैं। पुलिस के जवानों ने जानकारी देते हुए बताया कि कंटेनर में कुछ ड्रम रखे हुए हैं जिनमें केमिकल हो सकता है। सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैफिक को रोक दिया गया है।

अपडेट समाचार पाने के लिए हमें अपना नाम व नंबर व्हाट्सअप करें9887243320

न्यूज़ चक्र इंस्टाग्राम से जुड़े।

https://t.me/newschakraktp

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।