कोटपूतली पहुंची आजादी गौरव यात्रा, देखिए इस तरह हुआ स्वागत

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। गुजरात के साबरमती आश्रम से चली आजादी गौरव यात्रा कोटपूतली पहुंच गई है। यहां राजस्थान इंटरनेशनल स्कूल में आजादी की गौरव यात्रा पहुंचने पर सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई व राजस्थान सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत सहित वरिष्ठ सेवा दल सदस्यों का प्रभारी व शिल्प एवं माटी कला बोर्ड उपाध्यक्ष डूंगरराम गेदर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। देखिए, स्वागत की तस्वीरें…

कोटपूतली पहुंची आजादी गौरव यात्रा, देखिए इस तरह हुआ स्वागत
कोटपूतली पहुंची आजादी गौरव यात्रा, देखिए इस तरह हुआ स्वागत

4 बजे पहुंचेंगे सीएम गहलोत, डाबला रोड पर निजी गार्डन में सभा को करेंगे संबोधित

आजादी गौरव यात्रा व यहां डाबला रोड पर एक निजी गार्डन में आयोजित होने वाली सभा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत संबोधित करेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री गहलोत का 4 बजे के करीब पहुंचने का कार्यक्रम है। आयोजित सभा के लिए प्रशासन व पुलिस प्रशासन मुस्तैद है व सभा पूर्व की तैयारियां कर ली गई है।

अपडेट समाचार प्राप्त करने के लिए न्यूज़ चक्र के टेलीग्राम लिंक से जुड़े,

https://t.me/newschakraktp

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।