कोटपूतली बहरोड एसपी ज्येष्ठा ने संभाला कार्यभार

काटपूतली @ न्यूज चक्र।
नवगठित कोटपूतली- बहरोड़ जिले की दूसरी पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने बुधवार को यहां कार्यभार ग्रहण किया। उन्हें सिरोही पुलिस अधीक्षक के पद से स्थानांतरित कर यहां लगाया गया है। उनके यहां पहुंचने पर एएसपी कोटपूतली नेमसिंह, एएसपी बहरोड़ जगराम मीणा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

कोटपूतली बहरोड एसपी ज्येष्ठा ने संभाला कार्यभार

पुलिस अधीक्षक ने पद भार ग्रहण करने के बाद पुलिस
अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की कानून व्यवस्था की स्थिति का फीड बैक लिया। ज्येष्ठा मूलतः मध्यप्रदेश की रहने वाली है।