न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। दिल्ली- जयपुर नेशनल हाईवे पर कोटपूतली मुख्य चौराहे पर बनी पुलिया में एक सुराख दिखाई देने के बाद एनएचएआई की टीम एक्टिव हो गई है। एनएचएआई अधिकारी व मेंटेनेंस टीम के कर्मचारी बीती रात से सुराख को ठीक करने में जुटे हुए हैं।

मेंटिनेंस टीम के कर्मचारियों के अनुसार यह एक छोटा सा सुराख था, जो संभवत है यहां बरसाती पानी रिसने से हुआ। टीम वर्कर्स के अनुसार एनएचएआई अधिकारी पुलिया की मेंटिनेंस चेक कर रहे हैं। सुराख से संभावित खतरे को देखते हुए इसे समय रहते ठीक किया जा रहा है।
- मुख्यमंत्री का ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम आयोजित
- कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, राठौड़ के खिलाफ कार्रवाई की उठी मांग
- सेवा और समर्पण की मिसाल बने राजू वाल्मिकी का सम्मान
- श्री आदर्श रामलीला मंडल प्रागपुरा में सुंदरकांड के प्रसंगों का सजीव मंचन
- मदन राठौड़ के बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पूतला फूंका

