Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • Kotputli मास्टर प्लान: सार्वजनिक पार्क की दीवार हटाने की कार्रवाही शुरू, अब चरणबद्ध तरीके से करेगें मुख्य मार्गों का विस्तारीकरण
  • Rajasthan News
  • Jaipur
  • Kotputli

Kotputli मास्टर प्लान: सार्वजनिक पार्क की दीवार हटाने की कार्रवाही शुरू, अब चरणबद्ध तरीके से करेगें मुख्य मार्गों का विस्तारीकरण

News Chakra May 17, 2022
kmc_20220516_221309

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। नगर परिषद की ओर से शहर में मास्टर प्लान लागू करने की कवायद एक बार फिर से शुरू कर दी गई है। और इसकी शुरुआत सार्वजनिक पार्क से की गई है, जहां नगर परिषद की ओर से सार्वजनिक पार्क की दीवार को 5 फीट अंदर खिसकाने के लिए नींव खुदाई का कार्य शुरू किया गया है। नगर परिषद आयुक्त फतेह सिंह मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में मुख्य चौराहे से अग्रसेन तिराहा व शहर की अन्य मुख्य मार्गों की सड़कों का विस्तारीकरण कार्य किया जाना है, इसके लिए चरणबद्ध प्लान तैयार किया गया है। इसी क्रम में सबसे पहले सरकारी भूमि व भवनों को मास्टर प्लान के अनुरूप सुविधाजनक किया जाएगा। इसके बाद विभिन्न चरणों में शहरी क्षेत्र में मास्टर प्लान लागू किया जाएगा।

kotputli मास्टर प्लान

Kotputli मास्टर प्लान: व्यापारी जता चुके हैं विरोध

गौरतलब है कि शहर के बाजार व आबादी क्षेत्र में मास्टर प्लान के तहत सड़कों के विस्तारीकरण को लेकर व्यापारी पहले ही विरोध जता चुके हैं और इसके लिए कुछ व्यापारी तो उच्च न्यायालय की शरण में है। ऐसे में शहरी क्षेत्र में मास्टर प्लान लागू करना नगर परिषद के लिए चुनौती बना हुआ है। …और अब सार्वजनिक पार्क की दीवार को हटाकर अंदर करने की कार्रवाई शुरू करने के साथ ही व्यापारियों के लिए यह चिंता का विषय बन गया है।

Kotputli मास्टर प्लान: आयुक्त ने कहा, चरणबद्ध तरीके से करेगें लागू

इधर नगर परिषद आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि शहरी क्षेत्र में मास्टर प्लान के लिए उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना की जाएगी। इस दौरान मास्टर प्लान के तहत सड़कों के विस्तारीकरण के तहत आने वाली बाधाओं व संरचनाओं को नियमानुसार कार्रवाई कर चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने संभाला कार्यभार, अधिकारियों ने किया स्वागत
Next: KOTPUTLI: BIG BREAKING कोटपूतली ‘जिला’ को लेकर बड़ी खबर …

Related Stories

IMG-20260205-WA0024.jpg
  • Rajasthan News
  • Shahpura

सीसीटीवी में कैद हुई शाहपुरा की दिनदहाड़े फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने कार रेंट ऑफिस पर बरसाईं गोलियां

Mahesh Kotputli February 5, 2026 0
image_editor_output_image-564797882-17693297320826719968203204416484.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली हाईवे पर हादसा : कारों की आमने-सामने की टक्कर, दो की मौत

Vikas Verma January 25, 2026 0
image_editor_output_image2113645018-17691592039664578522931771980581.jpg
  • Kotputli

बहरोड दहमी पुलिया पर हादसा : एलपीजी से भरा टैंकर ट्रेलर से टकराया, केबिन में फंसा ड्राइवर

Vikas Verma January 23, 2026 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image-455176132-17709170207492963453677706258265.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला के बीडीएम जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia February 12, 2026 0
image_editor_output_image839384179-17709163915925765492387321667365.jpg
  • Top news

पावटा कस्बे में श्री श्याम वंदना परिवार का 29वां वार्षिकोत्सव

Rajesh Kumar Hadia February 12, 2026 0
image_editor_output_image1511885223-17709148266928158693455042175715.jpg
  • Top news

पावटा में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थापना की मांग, अभिभाषक संघ ने सांसद व विधायक को सौंपा ज्ञापन

Rajesh Kumar Hadia February 12, 2026 0
image_editor_output_image434633794-17709140021441021372170124848129.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बोर्ड परीक्षार्थियों का तिलक व मीठे दही से अभिनंदन

Rajesh Kumar Hadia February 12, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.