कोटपूतली : मास्टर प्लान मामला, भाजपा कार्यकर्ता नगर परिषद परिसर में बैठे धरने पर, पुलिस का भारी जाब्ता भी मौजूद

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। शहर में मास्टर प्लान के अनुरूप सड़कों के विस्तारीकरण को लेकर नगर परिषद द्वारा शहर में की गई तोड़फोड़ के विरोध में व्यापारी व भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में नगर परिषद कार्यालय पहुंचे हैं और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए परिसर में ही धरने पर बैठ गए हैं।

कोटपूतली : मास्टर प्लान मामला, भाजपा कार्यकर्ता नगर परिषद परिसर में बैठे धरने पर, पुलिस का भारी जाब्ता भी मौजूद

भाजपा नेता मुकेश गोयल, जेपी कोटिया, सुभाष दवाई वाला, मनोज नारायण शर्मा व एडवोकेट बजरंग लाल शर्मा सहित भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता व व्यापारी गण नगर परिषद में धरने पर बैठे हुए हैं और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। इस दौरान पुलिस का भारी जाब्ता भी मौजूद है। मौके पर कोटपूतली एएसपी विद्या प्रकाश, डीवाईएसपी डॉ. संध्या यादव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं।

कोटपूतली : मास्टर प्लान मामला, भाजपा कार्यकर्ता नगर परिषद परिसर में बैठे धरने पर, पुलिस का भारी जाब्ता भी मौजूद

गौरतलब है कि व्यापारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा बीती रात भी कोटपूतली मुख्य चौराहे पर विरोध प्रकट करते हुए पुतले फूंके गए थे। व्यापारियों का आरोप है कि नगर परिषद के द्वारा की गई कार्रवाई असंवैधानिक है व बिना मुआवजा दिए तोड़फोड़ की गई है। जबकि व्यापारी लंबे समय से मुआवजे की मांग करते आ रहे हैं।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।