Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • कोटपूतली : मास्टर प्लान मामला, 10 अगस्त से मुख्य चौराहे से अग्रसेन तिराहे तक होगी कार्रवाई, 16 अगस्त से शुरू होगा दूसरा चरण
  • Kotputli
  • Jaipur
  • Rajasthan News

कोटपूतली : मास्टर प्लान मामला, 10 अगस्त से मुख्य चौराहे से अग्रसेन तिराहे तक होगी कार्रवाई, 16 अगस्त से शुरू होगा दूसरा चरण

News Chakra August 8, 2022
Screenshot_20220806-215450_Gallery
कोटपूतली : मास्टर प्लान मामला, 10 अगस्त से मुख्य चौराहे से अग्रसेन तिराहे तक होगी कार्रवाई, 16 अगस्त से शुरू होगा दूसरा चरण

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। मास्टर प्लान व खेतड़ी रियासत के नक्शे के अनुसार मुख्य मार्गों पर सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने के लिए नगर परिषद की कार्यवाही जहां रविवार को दूसरे दिन भी जारी रही वहीं अब 2 दिन के अंतराल के बाद प्रथम चरण में शेष रहे प्रतिष्ठान या संरचनाओं पर नगर परिषद 10 अगस्त से कार्रवाई शुरू करेगी।

कोटपूतली : मास्टर प्लान मामला, 10 अगस्त से मुख्य चौराहे से अग्रसेन तिराहे तक होगी कार्रवाई, 16 अगस्त से शुरू होगा दूसरा चरण

आपको बता दें कि रविवार को नगर परिषद की टीम ने अग्रसेन चौराहे पर जेसीबी से 4 मंजिला कॉन्प्लेक्स के छज्जे व सीढ़ियों को लोहे की चैन से खींच कर गिराया व अन्य संरचनाओं को हटाया। इस दौरान कोटपूतली एडीएम जगदीश आर्य, एएसपी विद्या प्रकाश, डीवाईएसपी डॉ. संध्या यादव, थानाधिकारी सवाई सिंह, अचरोल थाना अधिकारी दिलीप सिंह सहित आठ थानों का पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। वहीं पूरी कार्रवाई की तहसीलदार सूर्यकांत शर्मा, नगर परिषद एक्सईएन दीपक मीणा व एईएन अनिल जोनवाल मॉनिटरिंग करते रहे।

नगर परिषद आयुक्त फतेह सिंह मीणा ने कहा है कि यहां हटाई गई संरचनाओं के मलबे को उठाने के लिए 2 दिन कार्रवाई बंद रहेगी जबकि 10 अगस्त से प्रथम चरण में शेष रही संरचनाओं को हटाने के लिए पुनः कार्यवाही शुरू की जाएगी।

दूसरा चरण : 16 अगस्त से, शनि मंदिर से सरदार स्कूल तक कार्रवाई प्रस्तावित

नगर परिषद आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने में बाधा उत्पन्न कर रहे निर्माण को दुकानदार अपनी मर्जी से हटा रहे हैं। कई व्यापारी लिखित में सहमति प्रदान कर रहे हैं। इसके बाद मार्गाधिकार में बाधक जो निर्माण रहेंगे उसे हटाने के लिए परिषद की ओर से दूसरे चरण की कार्रवाई 16 अगस्त से शुरू की जाएगी। इस दौरान अभी नेहरू बाजार शनि मंदिर से सरदार स्कूल तक बाधा निर्माण हटाए जाना प्रस्तावित है।

तोड़फोड़ की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, जलाए पुतले

कोटपूतली : मास्टर प्लान मामला, 10 अगस्त से मुख्य चौराहे से अग्रसेन तिराहे तक होगी कार्रवाई, 16 अगस्त से शुरू होगा दूसरा चरण

नगर परिषद की ओर से मुख्य चौराहे से अग्रसेन तिराहे तक व आसपास की गई तोड़फोड़ को व्यापारियों ने अवैध तोड़फोड़ व दमनात्मक कार्रवाई बताई है, साथ ही भाजपा नेता मुकेश गोयल को हिरासत में लेने के विरोध में व्यापारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार देर शाम कोटपूतली मुख्य चौराहे पर विरोध जताते हुए नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की व पुतले जलाए।

कोटपूतली : मास्टर प्लान मामला, 10 अगस्त से मुख्य चौराहे से अग्रसेन तिराहे तक होगी कार्रवाई, 16 अगस्त से शुरू होगा दूसरा चरण

व्यापारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर परिषद प्रशासन ने बिना कोई मुआवजा दिए मनमर्जी से भवन व दुकानें तोड़ी हैं, जिससे पीड़ित परिवारों के समक्ष अपने परिवार के पालन पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है। व्यापारियों ने कहा है कि परिषद ने कार्रवाई कर उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना की है। इस दौरान विधिक प्रक्रिया नहीं अपनाई गई है, इससे प्रभावित दुकानदारों में रोष व्याप्त है। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री सुरेंद्र चौधरी, जिला मंत्री सुभाष चंद्र शर्मा व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गोपाल मोरीजावाला सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व व्यापारी मौजूद रहे।

न्यूज़ चक्र वेबसाइट पर विज्ञापन लगवाने के लिए संपर्क करें – 9887 24 3320

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking: मास्टर प्लान मामला, दुकान खाली करने के दौरान बालकनी से गिरा युवक
Next: कोटपूतली : मास्टर प्लान मामला, भाजपा कार्यकर्ता नगर परिषद परिसर में बैठे धरने पर, पुलिस का भारी जाब्ता भी मौजूद

Related Stories

image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
img-20260214-wa00163600544360647832298.jpg
  • Kotputli

पहले ही प्रयास में वंश गोयल ने पास की सीएमए इंटर परीक्षा, क्षेत्र में खुशी की लहर

Vikas Verma February 14, 2026 0
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1403778975-1774437842159652858421538820995.jpg
  • Top news

पावटा के प्रागपुरा जीएसएस को राज्य स्तरीय सम्मान, सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिली पहचान

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
image_editor_output_image-30209236-17743789327123113776049148530612.jpg
  • Top news

बहरोड़ में नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
image_editor_output_image-1569806138-1774377539193251419138345088045.jpg
  • Top news

राजस्थान के अलवर-जयपुर रोड पर सड़क किनारे बैठा दिखा पैंथर

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
image_editor_output_image-591712794-17743759952995176551261591978715.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में पैंथर का वीडियो बनाते रहे लोग, उधर हालत थी गंभीर — रेस्क्यू के बाद पावटा पहुंचते ही निकला मृत

Rajesh Kumar Hadia March 24, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.