Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • 12 जुलाई की कार्रवाई निरस्त, कुम्हार महापंचायत ने चुना विधानसभा अध्यक्ष
  • Kotputli
  • Rajasthan News

12 जुलाई की कार्रवाई निरस्त, कुम्हार महापंचायत ने चुना विधानसभा अध्यक्ष

News Chakra July 17, 2023

300 से ज्यादा पंच पटेलों की मौजूदगी में 35 सदस्य कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित

न्यूज चक्र, कोटपूतली। शहर की लालचंद मोरीजावाला धर्मशाला में सोमवार को कुम्हार महापंचायत का आयोजन हुआ। महापंचायत में 38 से अधिक गांव के 300 से ज्यादा पंच पटेल शामिल हुए। महापंचायत ने पूतली निवासी चंदा राम प्रजापत को सर्वसम्मति से कुम्हार समाज का विधानसभा अध्यक्ष चुनते हुए 35 सदस्य कार्यकारिणी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।

12 जुलाई की कार्रवाई निरस्त, कुम्हार महापंचायत ने चुना विधानसभा अध्यक्ष
12 जुलाई की कार्रवाई निरस्त, कुम्हार महापंचायत ने चुना विधानसभा अध्यक्ष

इससे पहले महापंचायत की बैठक अध्यक्ष ताराचंद प्रजापति की अध्यक्षता में शुरू हुई। जिसमें अध्यक्ष ताराचंद प्रजापति ने 12 जुलाई को छात्रावास में की गई निर्वाचन की संपूर्ण कार्यवाही को सिरे से निरस्त करते हुए महापंचायत के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र कोटपूतली के प्रजापति समाज का अध्यक्ष व कार्यकारिणी का चुनाव प्रस्ताव पास किया। गौरतलब है कि 12 जुलाई को राजा दक्ष प्रजापति छात्रावास में आयोजित हुई बैठक की अध्यक्षता ताराचंद प्रजापति ने की थी, बैठक में अध्यक्ष पद पर निर्णय ना होने के चलते बैठक कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया था।

12 जुलाई की कार्रवाई निरस्त, कुम्हार महापंचायत ने चुना विधानसभा अध्यक्ष

सोमवार को आयोजित हुई महापंचायत बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए चंदा राम प्रजापति को अध्यक्ष, गोकुल प्रजापति, मुकेश चंद मामोडिया, रामनिवास, बनवारी लाल, लाल चंद, बनवारी लाल पुरुषोत्तम पुरा, बाबूलाल गोनेडा, सुरेश चंद, चोथूराम, रामस्वरूप, बाबूलाल पनियाला, हेमराज प्रजापति, राम किशोर, अनिल व रामेश्वर प्रजापति को उपाध्यक्ष, नारेहडा निवासी अर्जुन बासनीवाल को सचिव, जगराम प्रजापति सह सचिव व कैलाश प्रजापति पवाना वाले को कोषाध्यक्ष बनाने सहित 35 सदस्य कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें तारा चंद प्रजापति, महावीर प्रसाद कुमावत, मूलचंद प्रजापति, सुरेश प्रजापति, पूर्णमल प्रजापति व सीताराम प्रजापति को संरक्षक मंडल में अलग से शामिल किया गया है।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंदा राम पूतली ने महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि ‘ समाज में व्याप्त कुरीतियों, कमियों व कुप्रथाओं के खिलाफ आवाज उठाते हुए समाज की एकता बनाना मुख्य उद्देश्य रहेगा।

वहीं शिक्षाविद डॉ. एमपी कुमावत ने महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में समाज को मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है जिसे देखते हुए आज महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत ने जिन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है वे अपना कर्तव्य ईमानदारी एवं निष्ठा से निभाए व समाज को आगे बढ़ाने में तन मन धन से प्रयास करें। इससे पहले 12 जुलाई को छात्रावास में आयोजित महापंचायत के दौरान जो वाद विवाद या शोर-शराबा हुआ उसे भूलकर व उस कार्यवाही को निरस्त मानकर महापंचायत ने निर्णायक निर्णय दिया है, जिसे समस्त प्रजापति समाज स्वीकार करता है।

डीजे की धुन पर थिरके बुजुर्ग

नवगठित कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव होने के बाद समाज के गणमान्य लोगों में खुशी की लहर छा गई। डीजे पर बजते देशभक्ति गीतों के साथ नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष चंदाराम पूतली का विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस में समाज के बुजुर्ग गणमान्य लोगों ने भी डीजे की धुन पर थिरक कर खुशी जाहिर की।

12 जुलाई की कार्रवाई निरस्त, कुम्हार महापंचायत ने चुना विधानसभा अध्यक्ष

इस दौरान सुभाष प्रजापत, छगनलाल, भीम सिंह, बलवान, संजय कुमार, रमेश चंद, रामसिंह, शीशराम, भागीरथ, ज्ञानी, राजेंद्र, राम अवतार, जय सिंह, रिंकू, मनोज कुमावत, चंद्रकांत कुमावत, विजय कुमार, महेंद्र कुमार, सुरेंद्र, हरिराम, रामरतन, मदनलाल, दयाराम व अमर सिंह प्रजापत सहित समाज के 300 से ज्यादा गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • कोटपूतली-बहरोड़ में ‘एक जिला–एक प्रजाति’ योजना के तहत गुगल संरक्षण पर कार्यशाला
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले क्षेत्र के ग्राम बिठलौदा में 18 मार्च को भोमियां बाबा का विशाल मेला
  • पावटा में ‘मोबाइल किंग एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ का शुभारंभ, रामस्वरूप कसाणा व तारा पूतली ने किया उद्घाटन
  • कोटपूतली-बहरोड़ एसपी देवेन्द्र बिश्नोई का तबादला, सतवीर सिंह होंगे नए पुलिस कप्तान
  • पावटा में जयपुर-दिल्ली हाईवे पर टायर फटने से पलटी श्रद्धालुओं से भरी स्लीपर बस, 58 घायल

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली- जयपुर हाईवे पर फिर बिगड़े हालात! चारों तरफ ‘जाम’, शहर पानी- पानी
Next: जनता- जनार्दन की सेवा में तत्पर रहना ही लक्ष्य : कसाना

Related Stories

image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
img-20260214-wa00163600544360647832298.jpg
  • Kotputli

पहले ही प्रयास में वंश गोयल ने पास की सीएमए इंटर परीक्षा, क्षेत्र में खुशी की लहर

Vikas Verma February 14, 2026 0
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1958397505-17735105841663770547451268638290.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ में ‘एक जिला–एक प्रजाति’ योजना के तहत गुगल संरक्षण पर कार्यशाला

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image-1250796029-17735080932597837450863254348776.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले क्षेत्र के ग्राम बिठलौदा में 18 मार्च को भोमियां बाबा का विशाल मेला

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image1581087913-17735059091018188401472132524879.jpg
  • Top news

पावटा में ‘मोबाइल किंग एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ का शुभारंभ, रामस्वरूप कसाणा व तारा पूतली ने किया उद्घाटन

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
image_editor_output_image973855018-17735052969399096450375838984092.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ एसपी देवेन्द्र बिश्नोई का तबादला, सतवीर सिंह होंगे नए पुलिस कप्तान

Rajesh Kumar Hadia March 14, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.